Home खेल IND vs AFG Test: किस चैनल पर देख पाएंगे भारत बनाम अफगानिस्तान...

IND vs AFG Test: किस चैनल पर देख पाएंगे भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच LIVE, कहीं गलती मत कीजिएगा

14
0

[ad_1]

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज शुरू होने में अब कुछ ही वक्त बचा है। भारतीय टीम लंबे समय बाद इंटरनेशनल मैच के लिए मैदान में उतरेगी। पहले टीम सफेद जर्सी में दिखेगी, क्योंकि टेस्ट मुकाबला है। इसके बाद अपनी परम्परागत नीली ड्रेस में नजर आएगी। इस बीच आपको ये पता होना चाहिए कि भारत और अफगानिस्तान के बीच जो एक टेस्ट मैच खेला जाएगा, वो किस चैनल पर आएगा। आप टीवी और मोबाइल पर मैच कैसे देख सकते हैं। कहीं ऐसा ना हो कि आप गलती कर जाएं, इसलिए अभी से इसके बारे में जान लीजिए। 

6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारत आ रही है। पहले एक टेस्ट मैच खेला जाएगा, इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। हालांकि टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा। टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होने जा रहा है, इस​ दिन शनिवार होगा। ये मैच न्यू चंडीगढ़ के मल्लांपुर में खेला जाएगा। जल्द ही टीम इंडिया का यहां पर अपना कैप शुरू हो जाएगा। टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे। बीसीसीआई की ओर से पहले टीम का ऐलान कर दिया गया है। 

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकेंगे

इस मैच को लाइव देखने की बात है तो इस सीरीज के टेलीकास्ट राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं। अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा, वहीं अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपाको जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। अगर आपके पास स्मार्ट टीवी है तो आप उसमें भी जियो हॉट स्टार पर मैच लाइव देख पाएंगे। अभी कुछ ही दिन पहले तक जो भारतीय खिलाड़ी अलग अलग टीमों से खेल रहे थे, वे अब एक साथ खेलते हुए दिखाई देंगे, इसका इंतजार किया जा रहा है। 

सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच

मैच का वक्त सुबह साढ़े नौ बजे से होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी नौ बजे इसके लिए टॉस होगा। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि लंच और टी का ​ब्रेक कितने बजे होगा, जैसे ही इसकी टाइमिंग आएगी, हम आपको उसकी भी जानकारी देंगे। मुकाबला शाम करीब पांच बजे तक चलता रह सकता है। अगर पूरे 5 दिन का खेल हुआ तो ये 10 जून तक चलेगा। देखना होगा कि दोनों टीमें टेस्ट मैच में कैसा प्रदर्शन करती हैं। 

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेट-कीपर)

अफ़गानिस्तान की एक टेस्ट टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रहमानुल्लाह ज़दरान, अफ़सर ज़ज़ई, इकराम अलीखिल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफ़ुदीन अशरफ़, नांग्याल खारोताई, क़ैस अहमद, बिलाल सामी, ज़िया शरीफ़ी, सलीम सफ़ी

यह भी पढ़ें 

IND vs ENG: आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20I मुकाबला, LIVE देखने के लिए देर रात तक जागना होगा

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज से पहले शुरू होगी एक और टेस्ट सीरीज, WTC अंक तालिका में मचेगी खलबली

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here