Home खेल IND vs ENG पांचवां टी20 मैच कितने बजे होगा शुरू? आज इस...

IND vs ENG पांचवां टी20 मैच कितने बजे होगा शुरू? आज इस समय होगा टॉस

24
0

[ad_1]

भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में अभी तक मेजबान इंग्लैंड टीम का दबदबा पूरी तरह से देखने को मिला है, जिसमें पहला मुकाबला रद्द होने के बाद अगले तीनों मैचों को उन्होंने अपने नाम किया है। इंग्लैंड की नजरें अब 11 जुलाई को साउथैम्प्टन के स्टेडियम में खेले जाने वाले सीरीज के आखिरी मैच को भी जीतकर टीम इंडिया का सूपड़ा साफ करने पर लगी हुई हैं। वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार दूसरी टी20 सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम के लिए आखिरी मुकाबला जीतकर अपने सम्मान को बचाने की कोशिश रहने वाली है। दोनों टीमों के बीच में सीरीज का ये आखिरी टी20 मुकाबला बदले हुए समय के साथ खेला जाएगा, जिसमें भारतीय समयानुसार इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी तो वहीं टॉस शाम 6:30 पर होगा।

कब-कहां और कैसे देखें पांचवें टी20 मैच का सीधा प्रसारण

साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले जाने वाले सीरीज के पांचवें टी20 मुकाबले की शुरुआत जहां भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगी तो वहीं टीम इंडिया के फैंस इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच में 5वां टी20 मैच टीवी पर सोनी टेन 1 और सोनी टेन 3 चैनल पर दिखाया जाएगा। वहीं मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह जियो हॉटस्टार पर होगी जिसमें फैंस आसानी से लॉगिन कर मुकाबले का मजा ले सकते हैं। इस मैच का डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी सीधा प्रसारण होगा जिसे फ्री डिश के जरिए देखा जा सकता है।

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का रहता पलड़ा भारी

रोज बाउल स्टेडियम में खेले जाने वाले सीरीज के आखिरी मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पारी का औसत स्कोर 175 से 180 रनों के बीच में देखने को मिला है। इस सीजन टी20 ब्लास्ट के यहां पर हैम्शायर की टीम जिनका होम ग्राउंड है उन्होंने 6 मुकाबले खेले और उसमें भी पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 174 रनों का देखने को मिला। यहां पर बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी दिखता है। इस मैदान पर अब तक 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं तो सिर्फ 4 मुकाबलों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है।

ये भी पढ़ें

विदेशी पिचों पर अंडरअचीवर्स का टैग हटाना होगा; इंग्लैंड में सीरीज हारने के बाद असिस्टेंट कोच ने गिनाई कमजोरियां

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज चोटिल होकर जिम्बाब्वे दौरे से हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here