Home खेल IPL फाउंडर और पहले चेयरमैन ललित मोदी 16 साल बाद लौटेंगे भारत,...

IPL फाउंडर और पहले चेयरमैन ललित मोदी 16 साल बाद लौटेंगे भारत, फेमा केस में राहत मिलने के बाद किया ऐलान

27
0

[ad_1]

IPL के फाउंडर और पहले चेयरमैन ललित मोदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ललित मोदी को 21 जुलाई को कोर्ट से क्लीनचिट मिल गई। इसके बाद ललित मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भारत वापस लौटने का ऐलान कर दिया है।

ललित मोदी ने कहा कि वह कल आए फैसले से बहुत खुश हैं। सच में, यह दिन बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने 16 साल तक लड़ाई लड़ी और मीडिया और बाकी सभी लोगों से जो कुछ भी कहा, वह आखिरकार सच साबित हुआ। उन्हें बहुत खुशी है कि ट्रिब्यूनल ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। उन्हें सिर्फ IPL की भलाई की चिंता थी और किसी चीज की नहीं। वह उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। अब वह चैप्टर पीछे छूट चुका है, वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ेंगे।

16 साल बाद लौटेंगे भारत

ललित मोदी ने आगे कहा कि वह भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह शायद इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में वापस आएंगे। अक्टूबर में उनकी बेटी को बेटा होने वाला है और उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा और वह भारत वापस आ जाऊंगा।

गौरतलब है कि ललित मोदी पिछले कई सालों से इंग्लैंड में रह रहे थे। उन्होंने 2010 में भारत छोड़ दिया था। ललित मोदी टैक्स चोरी, धनशोधन और प्रसारण सौदों में हेरफेर के आरोपों के बाद 2010 में भारत छोड़कर लंदन चले गए थे। वह IPL के संस्थापक और तीन साल तक चेयरमैन रहे।

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here