Home मनोरंजन Karuppu Lifetime Box Office: सूर्या की फिल्म हिट हुई या ब्लॉकबस्टर, कलेक्शन...

Karuppu Lifetime Box Office: सूर्या की फिल्म हिट हुई या ब्लॉकबस्टर, कलेक्शन जान लगेगा झटका

24
0

[ad_1]

Karuppu Lifetime Box Office: साउथ स्टार सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर करप्पु 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले. बॉक्स ऑफिस पर भी इसने धुआंधार कमाई की. अब ये मूवी ओटीटी पर भी आ चुकी हैं. फैंस अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे एंजॉय कर रहे हैं. आइये जानते हैं इसने लाइफटाइम कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

कितना रहा करप्पु का लाइफटाइम कलेक्शन

करप्पु ने 102,435 शो में कुल मिलाकर 309.13 करोड़ (भारत में कुल 227.98 करोड़, विदेशों में 81.15 करोड़) की कमाई की. वहीं भारत में नेट कमाई 197.26 करोड़ है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े.

करप्पु के बारे में

यह एक्शन ड्रामा आरजे बालाजी की ओर से निर्देशित है, जिसकी कहानी रत्ना कुमार, अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज, टी. एस. गोपी कृष्णन और करण अरविंद कुमार ने साथ मिलकर लिखी है. फिल्म में सूर्या, तृषा कृष्णन और बालाजी के साथ-साथ इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा और सुप्रीत रेड्डी जैसे कलाकार भी हैं.

क्या है करप्पु की कहानी

करप्पु की कहानी बिनू और उसके पिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बिनू के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए केरल से चेन्नई जाते हैं, लेकिन इलाज के लिए जमा किया गया सोना चोरी हो जाता है, जिससे वे एक भ्रष्ट कानूनी व्यवस्था में फंस जाते हैं. भ्रष्टाचार और न्यायिक देरी के कारण बिनू की जान चली जाती है. इसी बीच सूर्या, करप्पु के रूप में, वकील सरवनन के अवतार में प्रकट होते हैं और न्याय दिलाने के लिए एक दिव्य शक्ति के रूप में सामने आते हैं.

यह भी पढ़ें- 3 ब्लॉकबस्टर सीजन बाद बड़ा सीक्रेट आउट, The Family Man के लिए मनोज वाजपेयी नहीं, ये साउथ सुपरस्टार थे पहली पसंद

The post Karuppu Lifetime Box Office: सूर्या की फिल्म हिट हुई या ब्लॉकबस्टर, कलेक्शन जान लगेगा झटका appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here