Home बिहार अंचल कार्यालय में आपस में भिड़े कर्मचारी, महिला लिपिक और नजीर के...

अंचल कार्यालय में आपस में भिड़े कर्मचारी, महिला लिपिक और नजीर के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

23
0

[ad_1]

बिहार के सीतामढ़ी जिले स्थित डुमरा अंचल कार्यालय में दो कर्मचारियों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है। बता दें, महिला लिपिक और नजीर के बीच बासगीत पर्चा वितरण से जुड़े पत्र को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे पर चप्पल से हमला करने लगे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, दोनों कर्मचारी अगस्त महीने से डुमरा अंचल कार्यालय में तैनात हैं।

बासगीत पर्चा वितरण से शुरू हुआ विवाद 

जानकारी के मुताबिक, पूरा विवाद बासगीत पर्चा वितरण से जुड़े पत्र को रिसीव करने को लेकर शुरू हुआ। महिला लिपिक विमल कुमारी का आरोप है कि वह नजीर प्रकाश कुमार झा को बासकीत पर्चा से जुड़ा पत्र देने गई थीं, लेकिन उन्होंने पत्र लेने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया।

हाथापाई तक पहुंच गयी बात

वायरल वीडियो में दोनों कर्मचारियों के बीच हाथापाई और एक-दूसरे पर चप्पल चलाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में पहले प्रकाश कुमार झा हाथ में कागजों का बंडल लिए महिला की ओर बढ़ते हैं और उससे पेपर के साथ मारपीट करते नजर आते हैं। इसके बाद महिला लिपिक चप्पल निकालकर उनकी ओर फेंकती हैं। चप्पल नहीं लगने पर प्रकाश कुमार झा भी चप्पल उठाकर महिला की ओर मारते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

नजीर ने चप्पल उठाकर मारने से किया इनकार

वहीं, जब प्रकाश कुमार झा से घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने पेपर या चप्पल उठाकर नहीं मारा क्योंकि उन्होंने जूता पहन रखा था। हालांकि, वायरल वीडियो में वह पेपर और चप्पल उठाकर महिला की ओर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल कार्यालय में हुई इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।

( सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट )

ये भी पढ़ें:

पटना में ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, ड्राइवरों ने काटा हंगामा, राजद विधायक मौके पर पहुंचे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here