Home बिहार आर्मी जवान और पिता की गोली मारकर हत्या, लाइव वारदात की तस्वीर...

आर्मी जवान और पिता की गोली मारकर हत्या, लाइव वारदात की तस्वीर आई सामने

24
0

[ad_1]

बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक आर्मी जवान और उनके पिता की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी है। इस डबल मर्डर की वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। अब इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मौत का लाइव वीडियो वायरल 

वायरल वीडियो के मुताबित ये दावा किया जा रहा है कि आर्मी जवान और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फौजी के पिता की मौत के बाद भी लाठी से पिटाई गई है। वहीं अपराधी हाथ में हथियार और लाठी लिए हुए घटना को अंजाम देते नज़र आ रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि अपराधी मौत के बाद भी फौजी के पिता को मुंह में पेशाब करने की धमकी दे रहे और गाली गलौज कर रहे हैं। 

पुलिस ने मुठभेड़ में अपराधी को किया घायल
आपको बताने की 12 जुलाई को रास्ते के विवाद के लिए , फौजी जितेंद्र कुमार और उसके पिता , मुनारी राय , को अपराधी जगदीश राय और उनके साथी के द्वारा गोली मारी गई जिसमें दोनों बाप बेटे की मौत हो गई। घटना के 24 घंटे के अंदर 13 जुलाई को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधी जगदीश राय को घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें जगदीश राय को दोनों पैरों में गोली लगी और वो बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी जगदीश राय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के एसपी ने बताया कि आरोपी जगदीश राय को पुलिस गिरफ्तार कर ला रही थी, इसी बीच रास्ते में जगदीश राय ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीना और गाड़ी से कूद गया और पुलिस के ऊपर फायरिंग करने लगा। ऐसे में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। 

अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है कि फौजी के पिता मुरारी राय की मौत हो चुकी है और एक व्यक्ति सर में गमछा बांधकर पकड़े हुए है और आरोपी जगदीश राय और उनके साथी हाथ में लाठी डंडे लिए हुए हैं और जगदीश राय खुद हाथ में हथियार लिए हुए है। फौजी के पिता की मौत के बाद भी उनको लाठी से पीटा जा रहा है , गाली गलौज की जा रही है।

(रिपोर्ट – राजा बाबू)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here