Home खेल इंडिया सीरीज के लिए आयरलैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, 29 साल...

इंडिया सीरीज के लिए आयरलैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, 29 साल के खिलाड़ी को मिली कप्तानी

23
0

[ad_1]

Ireland Squad for India Series: भारतीय टीम इस महीने के अंत में दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। इस सीरीज के लिए आयरलैंड क्रिकेट ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही क्रिकेट आयरलैंड ने T20I टीम के लिए अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। टीम इंडिया के खिलाफ इस सीरीज में 29 साल के लोर्कन टकर टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले पॉल स्टर्लिंग लंबे समय तक आयरलैंड के कप्तान रहे थे। आपको बता दें इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान पहले ही किया जा चुका है।

कप्तान बनने के बाद लोर्कन टकर ने क्या कहा?

भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर आयरलैंड के नए कप्तान लोर्कन टकर ने कहा कि टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम बेहद मजबूत और दुनिया की सबसे ताकतवर टीमों में से एक है। हमारी खुशकिस्मती है कि हमें अपने नए सफर की शुरुआत में ही उनके खिलाफ खेलने और खुद को परखने का मौका मिल रहा है। हमारी टीम के लिए भारत से बड़ी चुनौती कोई और नहीं हो सकती। आईपीएल के ठीक बाद आ रहे भारतीय खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर अपना दम दिखाने के लिए उत्सुक होंगे। लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम उनकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए कुछ बड़े उलटफेर करेंगे और यह साबित करेंगे कि हमारी टीम भी यहां छाप छोड़ने के इरादे से आई है।

6 खिलाड़ी चोट की वजह से हुए टी20 सीरीज से बाहर

भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड के 6 खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से टीम में शामिल नहीं हो पाए हैं। टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग पैर की मांसपेशियों (calf) में खिंचाव के कारण बाहर हैं, जबकि आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके गेंदबाज जोश लिटिल स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं। इसके अलावा मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर (हाथ में फ्रैक्चर), बैरी मैकार्थी (घुटने की चोट) और जॉर्डन नील (कंधे और पैर की चोट) भी चोटिल होने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड का स्क्वॉड

लॉर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन

यह भी पढ़ें:

साउथ अफ्रीका से पहली हार, फिर वर्ल्ड कप पर कब्जा, क्या अब हरमनप्रीत दोहराएंगी इतिहास?

क्रिकेट का फेडरर और अल्कारेज कौन? विंबलडन 2026 से पहले संजू सैमसन का दिलचस्प बयान

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here