Home वायरल इस बेवकूफी को देख क्या कहेंगे आप? Video हो रहा है काफी...

इस बेवकूफी को देख क्या कहेंगे आप? Video हो रहा है काफी वायरल

22
0

[ad_1]

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन ऐसे अतरंगी कंटेंट पोस्ट होते हैं जो लोगों को पूरी तरह से हैरान कर सकते हैं। सड़क पर जाते समय लोगों को जब कुछ अतरंगी या फिर अजीब दिखता है तो लोग तुरंत उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और फिर उसमें से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही कंटेंट होते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आपने अब तक ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक पिकअप वैन पर कुछ सामान लदा हुआ है और उसका ड्राइवर उसे कहीं लेकर जा रहा है। अब कई बार ऐसा दिखता है कि लोग अपनी गाड़ी पर ज्यादा सामान लाद लेते हैं लेकिन इस शख्स ने तो उन सभी को पूरी तरह से पीछे कर दिया है और यह तब पता चला जब कैमरा मैन गाड़ी के आगे जाता है। वीडियो में नजर आता है कि गाड़ी के बोनट पर भी बोरियां लदी हुई हैं जिससे ड्राइवर को आगे का कुछ भी नहीं दिख रहा है। अब ऐसे में गाड़ी चलाने के लिए एक आदमी दरवाजे के बगल में लटका हुआ है जो उसे रास्ते के बारे में बता रहा है। अब यह किसी बेवकूफी से तो कम नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shivani_aashish_143 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और कई हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है और इसके अलावा कुछ लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दोस्त पर भरोसा टॉप पर है। दूसरे यूजर ने लिखा- आदमियों का भरोसा। तीसरे यूजर ने लिखा- हैवी ड्राइवर है भाई। चौथे यूजर ने लिखा- बागी देखी थी, अब असली में देख लिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस गाड़ी का जल्द से जल्द चालान होना चाहिए।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भीख मांगने का नया जुगाड़ आप देख सकते हैं, अभी Video हो रहा है वायरल

सभी के पापा एक जैसे होते हैं! आखिर डिलीवरी बॉय ने क्यों कही ये बात, Video देख समझ जाएंगे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here