Home वायरल इस महिला ने जो ड्रामा किया वो आप भी देखिए, Video हो...

इस महिला ने जो ड्रामा किया वो आप भी देखिए, Video हो रहा है वायरल

23
0

[ad_1]

आज के समय में लोग जब भी बोर होते हैं या फिर जब भी लोगों के पास खाली समय होता है तो वो सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं और वहां जाकर कंटेंट देखते हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उन्हीं को देखकर लोग अपना टाइम पास करते हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो हर रोज पोस्ट भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहने वाले लोगों में से एक हैं तो फिर आप जानते होंगे और आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

महिला ने ऐसा क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लोकल ट्रेन अपने ट्रैक पर नजर आ रही है और धीमी रफ्तार में चल रही है। उसी ट्रैक पर एक महिला ट्रेन के सामने से चलते हुए ट्रेन की तरफ जाते हुए नजर आ रही है और उसके हाथ में एक पत्थर भी नजर आता है। महिला के कारण लोको पायलट ट्रेन को रोक लेता है और वो महिला भी ट्रेन के करीब आने से पहले ट्रैक से हट जाती है। इसके बाद महिला थोड़ा आगे जाती है और वहां जाने के बाद वो ट्रेन पर पत्थर फेंककर मारती है। अब वो यह सब ड्रामा क्यों करती है, यह महिला कौन है और यह वीडियो कब का है, किस जगह का है, इन सभी की जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KUNDAN00PATEL नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, ‘अब इनका क्या किया जाए, रेलवे की परेशानी बढ़ती जा रही है, इंसानों को अपने जीवन की चिंता नहीं, कम से कम और लोगों को परेशानी में डालना नहीं चाहिए, जीवन को इतना सस्ता समझते हैं, यकी नहीं होता है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कैसे लोग हैं भाई, मतलब ट्रेन से क्या दुश्मनी है इसकी। दूसरे यूजर ने लिखा- महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- हो सकता है कि ये महिला मेंटली डिस्टर्ब हो। वहीं एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- कहीं ये महिला लोको पायलट की पत्नी तो नहीं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इन लड़कों की लगन जरा देखो तो सही, जिम में पानी भरने के बाद भी एक्सरसाइज करते दिखे लड़के

जिम में सफाई करती महिला ने क्या किया जो Video हो गया वायरल, जरा आप भी देखिए



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here