Home वायरल इस Video में ऐसा क्या है जो 60M लोगों ने देख डाला,...

इस Video में ऐसा क्या है जो 60M लोगों ने देख डाला, 2.5 मिलियन लोगों ने लाइक भी किया

18
0

[ad_1]

आज के दौर में शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो यह कहे कि वो सोशल मीडिया पर नहीं है वरना बच्चे तक सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया की गलियों में घूमते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर दिन कुछ वायरल वीडियो तो आते ही होंगे। सोशल मीडिया पर हैरान करने वाले वीडियो तो खूब वायरल होते हैं मगर कई बार नॉर्मल वीडियो भी लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो कुछ ऐसा ही है। आपको बता दें कि इसने खूब सारे लोगों का ध्यान खींचा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक स्पोर्ट बाइक सड़क से गुजरती है। वो काफी तेज रफ्तार में गुजरती है और इसी वजह से बाइक के जाने की आवाज भी काफी तेज आती है। अब वीडियो के वायरल होने का कारण ये बाइक या फिर उसकी आवाज नहीं बल्कि एक शख्स है। दरअसल वहीं सड़क के किनारे लगे एक हैंडपंप पर शख्स शायद नहाने के लिए पहुंचा था। उसने अपने चेहरे पर साबुन लगाया हुआ था और बाइक के गुजरने पर आवाज सुनकर आंखों पर से साबुन हटाते हुए देखने आता है कि ये आवाज किस चीज थी मगर तब तक बाइक चली गई थी। इसके बाद वो शख्स इस तरह से आगे पीछे देखते नजर आता है जैसे उसने पता नहीं क्या मिस कर दिया है और इसी कारण वीडियो इतना वायरल हुआ।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sameer_reza_vlogs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.5 मिलियन लोगों ने लाइक किया है और 60 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखनेके बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बाइक लवर का सच्चा रिएक्शन। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई सोच रहा होगा कि अबे कौन था ये, क्या था ये? तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या था, मैंने तो नहीं देखा। चौथे यूजर ने लिखा- भाई गलत समय पर मुंह धो रहा था। एक और यूजर ने लिखा- भाई को नहाने भी नहीं देते।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दवाई के पत्ते पर ये लाल लाइन क्यों बनी होती है? जान लेंगे तो गलती नहीं करेंगे आप

Gym में वार्म-अप करते-करते ही सो गया शख्स, करीब 7 घंटे के बाद खुली नींद, Video हुआ वायरल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here