Home वायरल ई-रिक्शा लेकर मुजफ्फरनगर से स्पीति घाटी पहुंच गया ये लड़का, रास्ते में...

ई-रिक्शा लेकर मुजफ्फरनगर से स्पीति घाटी पहुंच गया ये लड़का, रास्ते में जिसने भी देखा करने लगा तारीफ; Video

19
0

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले सुमित कुमार प्रजापति इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कारण है उनका अनोखा और साहसिक सफर। उन्होंने अपने फॉलोअर्स से वादा किया कि वे रास्ते, चुनौतियों और रास्ते में मिले लोगों की प्रतिक्रियाओं के बारे में नियमित अपडेट साझा करेंगे। आखिरकार उन्होंने इस यात्रा को शुरूर किया और ई-रिक्शा को ही सफर का साथी बनाया। इसके बाद वे हिमाचल प्रदेश की चुनौतीपूर्ण स्पीति घाटी तक पहुंच गए।  

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो  

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @sumit_prajapati87 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। सुमित दोस्तों के साथ मनाली पहुंचे। उनका ई-रिक्शा ट्रक से मनाली भेजा गया। 19 अगस्त को मनाली से वे अकेले ई-रिक्शा में स्पीति की ओर निकल पड़े। करीब 650 किलोमीटर का यह सफर आसान नहीं था। पहाड़ी रास्ते, ऊबड़-खाबड़ सड़कें, चढ़ाई और बैटरी चार्जिंग की चुनौतियां सामने आईं। सुमित जहां मौका मिलता, होटल या अन्य जगहों पर रुककर बैटरी चार्ज करते और आगे बढ़ जाते। रास्ते में उन्होंने टेंट में रात भी बिताई।

रास्ते में मिले व्लॉगर्स भी देखकर हैरान 

स्पीति की ऊंचाई और कठिन इलाके में बड़ी एसयूवी और 4×4 गाड़ियां भी सावधानी से चलती हैं, लेकिन सुमित का बैटरी वाला तीन पहिया वाहन वहां भी आगे बढ़ता दिखा। एक जगह करीब 12,500 फीट की ऊंचाई पर चट्टानी सड़क पर उनका ई-रिक्शा दौड़ता नजर आया। रास्ते में पर्यटक, स्थानीय लोग और व्लॉगर रुक-रुककर उन्हें देखते, फोन पर रिकॉर्ड करते और तारीफ करते। कई लोगों ने उनके साहस की प्रशंसा की, तो कुछ ई-रिक्शा की क्षमता देखकर हैरान रह गए। कुछ ने प्रोत्साहित भी किया। 

इतिहास रचने जैसा 

26 अगस्त को सुमित अपनी ई-रिक्शा के साथ कुंजुम पास पहुंच गए। समुद्र तल से ऊंचाई वाले इस मुश्किल स्थान पर पहुंचने का उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार है जब कोई ई-रिक्शा यहां पहुंचा है और इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड जैसा बताया। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, हर कोई शहर से दूर पहाड़ी गांव में शांति के कुछ दिन बिताने का सपना देखता है। मेरे पास भी यही सपना था। लेकिन मेरे पास कार नहीं थी। मेरी ई-रिक्शा ने हर चुनौती पार की और मुझे यहां पहुंचाया। जहां लोग 4×4 गाड़ियों से जाते हैं, वहां मैं बैटरी वाले तीन पहिए वाले रिक्शा से जा रहा हूं। यह इतिहास रचने जैसा है।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो 

सुमित के वीडियो तेजी से वायरल हुए। लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स में लोग उनकी हिम्मत और मेहनत की तारीफ कर रहे हैं। कई वीडियोज पर लाखों व्यूज आए हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि सपने पूरे करने के लिए महंगी कार नहीं, हौसला चाहिए। कुछ ने ई-रिक्शा की मजबूती पर अचरज जताया। यह कहानी सिर्फ एक सफर की नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प की है। मुजफ्फरनगर से स्पीति तक का यह अनोखा सफर साबित करता है कि अगर इच्छाशक्ति हो तो मुश्किल रास्ते भी आसान हो जाते हैं। 

गौरतलब है कि, इससे पहले कैब ड्राइवर को थका देख खुद कैब चलाने वाले शख्स का वीडियो भी वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें – 

लग्जरी कार की डिलीवरी लेने पहुंचे शख्स से ट्रांसजेंडर ग्रुप ने मांगे ₹2 लाख, यूजर्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया; Video



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here