Home वायरल ऑफिस में फिल्मी गाने पर डांस करती महिला का Video हो रहा...

ऑफिस में फिल्मी गाने पर डांस करती महिला का Video हो रहा जमकर वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

21
0

[ad_1]

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी गजब की है। यहां हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और कब क्या वायरल हो जाए, कोई इसका पहले से अंदाजा नहीं लगा सकता है। कई बार पुराने वीडियो भी वायरल हो जाते हैं तो कई बार कोई एक वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो जाता है कि वो कई सारे अकाउंट्स पर देखने को मिल जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने कई वायरल कंटेंट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और कई सारे लोगों ने पोस्ट किया है। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक ऑफिस का मालूम होता है। ऐसा लगता है जैसे वीडियो किसी मीटिंग या फिर कॉन्फ्रेंस रूम का है। वहां पर कई सारे लोग अपनी-अपनी चेयर पर बैठे हुए हैं और वहीं एक महिला जिसने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है, वो एक फिल्मी गाने पर डांस कर रही है। वो महिला ‘ये चांद कोई दीवाना है’ पर बहुत ही अच्छा डांस कर रही है और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कब का है और किस ऑफिस का है, यह तो नहीं पता मगर दावा किया जा रहा है कि यह कोई सरकारी विभाग का है। खैर हम इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि वीडियो कहां का है मगर आपको यह बता दें कि कई सारे लोगों ने इस वीडियो को पोस्ट किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘इतना मनोरंजन तो आजकल सरकारी विभाग में ही देखने को मिलता है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया डांस कर रही है, ये उचित है या अनुचित है, ये अलग बात है पर तारीफ के काबिल है, डांस करवाने वालों का दोष है। दूसरे यूजर ने लिखा- टैक्स के पैसे नाचने के लिए सरकार दे रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- काम के नाम पर आजकल यही चल रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या चलती ट्रेन में पूजा हो रही थी? VIDEO वायरल होने के बाद रेलवे ने दी सफाई, जानें क्या बताया



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here