Home खेल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इकट्ठा कर रहे अलग- अलग तरह के डक, एलेक्स कैरी...

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इकट्ठा कर रहे अलग- अलग तरह के डक, एलेक्स कैरी वनडे की पहली ही बॉल पर आउट

16
0

[ad_1]

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस वक्त पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच पाकिस्तानी टीम जीत चुकी है। आज दूसरा मैच लाहौर में खेला जा रहा है। इस वनडे मैच की पहली ही बॉल पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एलेक्स कैरी आउट हो गए। सीरीज के पहले मैच में बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए हैं। ऐसा लगता कि टीम का ये दौरा अच्छा नहीं जा रहा है और बल्लेबाज अलग अलग तरह के डक इकट्ठा कर रहे हैं। 

सीरीज के पहले मैच में भी तीन बल्लेबाज शून्य पर हुए थे आउट

इस सीरीज के पहले मैच में जब ऑस्ट्रेलिया टीम बैटिंग के लिए उतरी तो मार्नश लाबुशेन दूसरी ही बॉल पर शून्य पर आउट हो गए, जिसे क्रिकेट में सिल्वर डक बोला जाता है। वहीं कैमरून ग्रीन भी तीसरी बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। बात यहीं पर नहीं रुकी। तनवीर संघा भी चार बॉल पर बिना खाता खेले आउट हो गए थे। यही वजह रही कि पूरी टीम अपने कोटे के 44.1 ओवर ही खेल पाई और 200 रन ही बना सकी। बाद में इस लक्ष्य को पाकिस्तान ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया।

एलेक्स कैरी को शाहीन अफरीदी ने बनाया अपना शिकार

अब दूसरे मैच की जैसे ही पहली बॉल डाली गई सलामी बल्लेबाज एलेक्स कैरी पहली बॉल पर आउट हो गए, जिसे गोल्डन डक कहा जाता है। उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने अपना शिकार बनाया। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि सीरीज के पहले मैच में टीम 44.1 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई। इसके बाद इस मैच की पहली बॉल पर एक और डक। यानी 45 ओवर के खेल में तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। 

पूरी ताकत से नहीं खेल रही है ऑस्ट्रेलिया टीम

इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पूरी ताकत से नहीं खेल रही है। टीम की पेस तिकड़ी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को आराम दिया गया है। वहीं कप्तान बनाए गए​ मिचेल मार्श चोटिल हो गए। इसके बाद अब कप्तानी की जिम्मेदारी जोश इंग्लिश को दी गई है। अगर आज लाहौर में खेले जा रहे मैच में भी अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम हारी तो फिर सीरीज भी हाथ से चली जाएगी। आज सभी की नजर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर रहने वाली है कि वे कैसी बल्लेबाजी करते हैं। 

यह भी पढ़ें 

IND vs AFG: हार्दिक पांड्या को लेकर आया बड़ा अपडेट, 13 जून शुरू होगी वनडे सीरीज

IND vs AFG: भारतीय टीम में एक और खिलाड़ी की अचानक एंट्री, क्या मिल सकता है डेब्यू का मौका

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here