Home वायरल कैमरे में कैद हुआ केरल के लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, रेस्क्यू टीम...

कैमरे में कैद हुआ केरल के लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, रेस्क्यू टीम ने भागकर बचाई जान

18
0

[ad_1]

केरल के मलप्पुरम जिले से लैंडस्लाइड का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिरता है। जिस वक्त यह हादसा हुआ, वहां सड़क की मरम्मत करने का काम चल रहा था। वहां पर  रेस्क्यू और राहत टीम के सदस्य मौजूद थे। हालांकि, गनीमत रही कि लैंडस्लाइड से कुछ मिनट पहले ही वहां मौजूद लोगों ने खतरे का भांप लिया और उन्होंने सुरक्षित स्थान की ओर हटकर अपनी जान बचा ली।

अचानक तेज आवाज के साथ मलबा नीचे आया

जानकारी के मुताबिक लैंड स्लाइड की यह घटना मलप्पुरम जिले के पनक्कड़ इलाके में परप्पनंगडी-नादुक्कानी स्टेट हाईवे पर हुई। बताया जा रहा है कि इलाके में पहले ही एक लैंडस्लाइड हो चुका था जिसके चलते  सड़क का एक हिस्सा प्रभावित हुआ था। इसके बाद राहत और रेस्क्यू टीम सड़क को दोबारा दुरुस्त करने के काम में जुटी थी। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक तेज आवाज के साथ मलबा और मिट्टी नीचे की ओर आने लगी। देखते ही देखते पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया।

बचने के लिए तेजी से भागे लोग

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक मलयालम न्यूज चैनल के कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में लैंडस्लाइड की भयावहता साफ तौर पर नजर आ रही है। जैसे ही पहाड़ी का हिस्सा टूटना शुरू हुआ, वहां मौजूद लोग बचने के लिए तेजी से भागते हुए दिखाई देते हैं। कुछ ही सेकंड में पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गिरता है और पूरा इलाका धूल के गुबार से भर जाता है।

इस घटना की कवरेज कर रहे मलयालम न्यूज चैनल कैराली न्यूज के कैमरामैन राजेश भी लैंडस्लाइड की चपेट में आकर घायल हो गए। हालांकि उनकी हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

केरल में भारी बारिश का अलर्ट

बता दें कि केरल के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में प्रशासन और राहत एजेंसियों को संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में काफी अलर्ट रहने की जरूरत है।  लैंडस्लाइड से कुछ मिनट पहले लोगों के सतर्क हो जाने की वजह से बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें


केरल में भूस्खलन से महिला समेत 3 लोगों की मौत, कई जगह बाढ़ जैसे हालात, रेड अलर्ट जारी

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here