Home बिहार गया में सनसनीखेज घटना, ब्लेड से पत्नी का गला काटने के बाद...

गया में सनसनीखेज घटना, ब्लेड से पत्नी का गला काटने के बाद पति ने किया खुदकुशी का प्रयास

20
0

[ad_1]

बिहार के गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में रविवार को एक बंद कमरे में खूनी बारदात ने पूरे इलाके में झकझोर दिया है। बाराडीह गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद पति ने अपने दोनों हाथ की नस काट ली और फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गला काटकर की हत्या

बाराडीह गांव में रहने वाले मनोज कुमार ने अपनी पत्नी की धारदार ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी है। उसने पत्नी के गले पर इस तरह से वॉर किया है कि उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान फेकनी देवी के रूप में हुई है वहीं पति गंभीर हालत में घायल है। घटना की सूचना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। घायल मनोज कुमार इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

छोटे बेटे को वेंटिलेशन से अंदर भेजा

मृतका के बड़े बेटे नीतीश कुमार ने बताया कि उनके दो घर हैं जहां एक घर में बच्चे और दादी रहती हैं वहीं , दूसरे घर पर मां और पिता रहते थे। शनिवार की रात सभी लोगों ने साथ में खाना खाया और अपने अपने घर में सोने के लिए चले गए। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तब छोटे बेटे को वेंटिलेशन से अंदर भेजा गया। जहां उसने खून से सना पड़ा मां का शव देखा।

पत्नी के काम को लेकर नहीं था खुश

बताया जा रहा है कि मनोज मजदूरी का काम करता था। लेकिन पैर टूटने के बाद वह काम करने में असमर्थ था। जिसके बाद घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगी थी। ऐसे में  घर की जिम्मेदारी उसकी पत्नी फेकनी देवी संभाली और वह मजदूरी कर घर का खर्च और पति का इलाज का खर्च चलाती थी।पत्नी का काम करना मनोज कुमार को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर पति और पत्नी में अक्सर विवाद होता था

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने रविवार को बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्य और घायल मनोज कुमार के ब्यान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

( गया से अजीत कुमार की रिपोर्ट )

ये भी पढ़ें:

पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने कई वाहनों में लगाई आग; 10 किमी तक लगा लंबा जाम



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here