Home बिहार गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था पति, अचानक पहुंची पत्नी तो बोली-...

गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था पति, अचानक पहुंची पत्नी तो बोली- मैं कामवाली हूं; पर्स ने खोला राज

17
0

[ad_1]

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली रोड में पति, पत्नी और प्रेमिका से जुड़ा एक हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया। दरअसल, पटना की एक मार्केटिंग कंपनी में सेल्स हेड के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति ने मुजफ्फरपुर में एक किराये का मकान ले रखा था, जहां वह अक्सर अपनी प्रेमिका को लाया करता था। पति की संदिग्ध गतिविधियों पर शक होने के बाद, उसकी शिक्षिका पत्नी अचानक पटना से कन्हौली रोड स्थित मकान पर पहुंच गई।

पहचान छुपाने की कोशिश रही नाकाम 

पत्नी के अचानक पहुंचते ही कमरे में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद युवती ने अपनी पहचान छुपाने के लिए खुद को घर की कामवाली (मेड) बता दिया। हालांकि, कमरे में रखे एक लेडीज पर्स पर नजर पड़ते ही पत्नी का शक गहरा गया। कड़ाई से की गई पूछताछ और छानबीन के बाद सच सामने आ गया कि युवती कोई कामवाली नहीं, बल्कि पति की ही मार्केटिंग टीम में काम करने वाली उसकी कथित प्रेमिका है।

सड़क पर बैठकर रोने लगी शिक्षिका पत्नी

सच्चाई सामने आते ही घर में विवाद बढ़ गया और मामला सड़क तक पहुंच गया। आहत पत्नी कमरे से निकलकर सड़क पर ही बैठ गई और रोने लगी। उसने मोबाइल फोन से अपने मायके और ससुराल के लोगों को घटना की जानकारी दी।

भीड़ जुटी, मौका देखकर भागी प्रेमिका 

सड़क पर हंगामा बढ़ते देख मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। माहौल बिगड़ता देख आरोपी युवती (प्रेमिका) चुपके से वहां से निकल भागी। घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़िता के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोती-बिलखती महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया और अपने साथ ले गए।

घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं

बताया जाता है कि महिला की ससुराल पियर थाना क्षेत्र में है जबकि उसका मायका बोचहां थाना क्षेत्र में पड़ता है। वर्तमान में वह पति के साथ पटना में रह रही थी। इधर, पति चोरी छिपे कन्हौली रोड स्थित किराए के मकान में प्रेमिका को लेकर आता जाता रहता है। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

वहीं, मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से रात में मिलने पहुंचा प्रेमी सुबह दुल्हन के साथ लौटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

(रिपोर्ट- संजीव कुमार)

यह भी पढ़ें-

सांप ने डंसा, गर्लफ्रेंड तड़पती रही… बदनामी के डर से सड़क पर छोड़कर भाग गया बॉयफ्रेंड, हुई मौत

Ex-गर्लफ्रेंड की शादी कराने वाले पर आफत! युवक ने होटल में ले जाकर गोली मारी और गंगा नहर में फेंक दिया शव



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here