Home वायरल गर्लफ्रेंड ने कार पर साढ़े तीन घंटे में किए 3400 Kiss, बॉयफ्रेंड...

गर्लफ्रेंड ने कार पर साढ़े तीन घंटे में किए 3400 Kiss, बॉयफ्रेंड को एक-एक Kiss की चुकानी पड़ी कीमत; खुद मिटानी पड़ी प्यार की निशानी

19
0

[ad_1]

ग्वालियर: सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में एक युवक ने अपनी कार को ही ‘किसिंग कार’ बना दिया। दरअसल, युवक की गर्लफ्रेंड ने कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से किस करने के निशान बनाए। इसके बाद कार का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज पहुंच गए। वीडियो में कार की बॉडी पर बड़ी संख्या में लिपस्टिक के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। 

पुलिस ने लगाया जुर्माना

यातायात पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले एक कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में कार तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ती नजर आ रही थी। पुलिस की नजर जब वीडियो पर पड़ी तो कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान भी दिखाई दिए। इसके बाद यातायात पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की पहचान की। यातायात पुलिस ने कार के बारे में जानकारी जुटाई तो उसका पता थाटीपुर क्षेत्र में मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने कार को थाटीपुर से बरामद कर यातायात थाने पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक कार मालिक को जब थाने बुलाया गया तो उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद युवक ने खुद कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान पानी से साफ किए। यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार पर 5,500 रुपए का जुर्माना किया गया है। 

एक दिन में मिले 55 लाख व्यूज

कार मालिक आदित्य सिकरवार ने पुलिस के सामने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रील बनाता है। उसने दो दिन पहले कार का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। आदित्य के मुताबिक उसे उम्मीद थी कि वीडियो वायरल होगा और ऐसा ही हुआ। वीडियो पर एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज आ गए। आदित्य ने बताया कि कार पर लिपस्टिक के निशान उसने खुद नहीं बनाए थे। उसका कहना है कि जब कार खड़ी थी, उस दौरान उसकी एक दोस्त ने कार की बॉडी पर किस किए थे। इसके बाद उसने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। 

साढ़े तीन घंटे में किए 3400 किस

आदित्य के अनुसार कार की बॉडी पर करीब 3400 किस के निशान बनाए गए थे और पूरी प्रक्रिया में लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लगा। सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट करने और वीडियो को वायरल कराने के उद्देश्य से यह अनोखा प्रयोग किया गया था। हालांकि, पुलिस कार्रवाई के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उसे इस तरह रील बनाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने का अंदाजा नहीं था। आदित्य ने पुलिस से कहा कि भविष्य में वह यातायात के सभी नियमों का पालन करेगा और इस तरह की गलती दोबारा नहीं करेगा। (इनपुट- भूपेंद्र भदौरिया) 

यह भी पढ़ें-

स्कूटी के अंदर घुसा जहरीला कोबरा का बच्चा, फन फैलाकर हो गया खड़ा, देखें VIDEO



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here