Home बिहार गोपालगंज में शख्स ने छत पर पहुंचा दी स्कॉर्पियो, वजह जानकर रह...

गोपालगंज में शख्स ने छत पर पहुंचा दी स्कॉर्पियो, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

19
0

[ad_1]

बिहार के गोपालगंज जिले से एक बेहद ही अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर इलाके के हर चौक-चौराहे पर चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है। आमतौर पर लोग अपने घरों की छतों पर पानी की टंकी, गमले या कपड़े सुखाने का इंतजाम करते हैं। लेकिन गोपालगंज के एक शख्स ने अपनी बहुमंजिला इमारत की छत पर महिंद्रा स्कॉर्पियो क्रेन की मदद से पहुंचाई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को क्रेन की मदद से सीधे घर की छत पर चढ़ाते हुए देखा जा सकता है। भारी-भरकम SUV को पहले क्रेन से उठाया गया और फिर बेहद सावधानी से दो मंजिला मकान की छत पर उतार दिया गया। अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कार को छत पर चढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ी?

कहां का मामला

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मामला मांझा थाना क्षेत्र के मीरा टोला का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले मनोज यादव के पास हाल ही में नई स्कॉर्पियो क्लासिक आई थी। बताया जा रहा है कि मनोज यादव इजरायल में नौकरी करते हैं और परिवार में पति-पत्नी ही रहते हैं। मनोज यादव के विदेश जाने के बाद स्कॉर्पियो की देखभाल के लिए ड्राइवर गाड़ी चलाता था। लेकिन कुछ समय बाद ड्राइवर को भी विदेश जाना पड़ा। इसके बाद गाड़ी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

वजह जान हर कोई हैरान
स्थानीय लोगों के अनुसार, गाड़ी चोरी न हो जाए और लंबे समय तक सुरक्षित रहे, इसी वजह से कार को घर की छत पर रखने का अनोखा फैसला लिया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से Scorpio को उठाकर घर की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंचा दिया गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रेन भारी-भरकम Scorpio को हवा में उठाकर धीरे-धीरे मकान की छत तक पहुंचाती है और फिर उसे छत पर उतार दिया जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। कोई इसे कार की सुरक्षा का अनोखा तरीका बता रहा है तो कोई मकान की छत की मजबूती को लेकर सवाल उठा रहा है। हालांकि, छत की भार क्षमता और कार को वहां रखने की सुरक्षा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर ही इस पूरे मामले की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। अब गोपालगंज में ‘छत पर Scorpio’ का यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

(रिपोर्ट – Ayaz Ahmad)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here