Home खेल जहीर खान बने लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स के को-ऑनर, फ्रेंचाइजी...

जहीर खान बने लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स के को-ऑनर, फ्रेंचाइजी का नाम भी बदला

21
0

[ad_1]

लंका प्रीमियर लीग (LPL) की जाफना किंग्स टीम को स्वीडन की कंपनी एंकर स्पोर्ट्स ने खरीद लिया है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान भी इस टीम के को-ऑनर बने हैं। टीम को खरीदने के बाद, इस टीम का नाम जाफना किंग्स से बदलकर आधिकारिक रूप से एंकर जाफना किंग्स रख दिया गया है। इसके साथ ही नए मालिकों के तहत टीम की एक नई शुरुआत हुई है। एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्दौतम और जहीर खान ने मिलकर इस टीम की कमान संभाली है।

चार बार LPL का खिताब जीत चुकी है जाफना किंग्स

एंकर स्पोर्ट्स’ का स्वागत करते हुए इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ अनिल मोहन ने कहा कि हम एंकर स्पोर्ट्स का LPL (लंका प्रीमियर लीग) परिवार में दिल से स्वागत करते हैं, क्योंकि वे इस एक सफल फ्रेंचाइजी जाफना टीम की कमान संभाल रहे हैं। लीग के पिछले छह सालों के इतिहास में जाफना एक बेहद शानदार टीम रही है, जिसने चार बार खिताब जीता है और नए कीर्तिमान बनाए हैं। हमें पूरा भरोसा है कि एंकर स्पोर्ट्स इस बेहतरीन रिकॉर्ड को आगे बढ़ाएगा। हम जाफना के इस नए सफर के लिए काफी उत्साहित हैं और नए मालिकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।

जहीर खान ने कही बड़ी बात

एंकर स्पोर्ट्स के सह-मालिक जहीर खान ने एक बयान में कहा कि मैंने हमेशा श्रीलंका से निकलने वाले गेंदबाजों के टैलेंट, उनकी नई सोच और विविधता की तारीफ की है। यह एक ऐसा देश है जहां मैं खेल चुका हूँ और यहां की मेरी बहुत अच्छी यादें हैं। अब एक मालिक के रूप में श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है, और मैं जाफना एंकर्स के साथ काम शुरू करने के लिए काफी उत्सुक हूं।

LPL 2026 में जाफना किंग्स का प्रदर्शन रहा शानदार

जाफना किंग्स ने LPL 2026 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। लीग स्टेज के 8 मैचों में से उन्होंने 5 मैच जीते और सिर्फ 2 हारे, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ। कुल 11 अंकों के साथ जाफना किंग्स पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर रही और आसानी से प्लेऑफ में पहुंच गई। अब टीम की पूरी कोशिश अपना पांचवां LPL खिताब जीतने पर होगी। जाफना किंग्स की कप्तानी इस सीजन भानुका राजपक्षे कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत आज से, जानें कब और कहां देख पाएंगे LIVE मुकाबला

बाबर आजम फिर रहे अनलकी, दूसरे टेस्ट में शतक के करीब आकर हुए रन आउट

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here