Home वायरल Polish Woman in India, Polish Woman India Video : भारत की 15...

Polish Woman in India, Polish Woman India Video : भारत की 15 ऐसी बातें जो विदेश में करना संभव नहीं

20
0

[ad_1]

पोलैंड की महिला डोमिनिका पतालास-कालरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने भारत में रहने के दौरान अपनाई गई 15 आदतें गिनाई हैं, जिन्हें वे विदेश में कभी नहीं अपनाएंगी। डोमिनिका पतालास-कालरा अक्सर भारत में रहने के अपने अनुभवों को साझा करती हैं। उनकी नई पोस्ट में भारत की सांस्कृतिक विशेषताओं और रोजमर्रा की आदतों को दिखाया गया है, जो भारत में रहते हुए उनके लिए पूरी तरह से सामान्य हो गई हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @domipatalas नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में 15 ऐसी स्थितियों को लिस्ट किया है जिन्हें वह भारत में खुशी से स्वीकार करती हैं लेकिन विदेश में करने में संकोच करेंगी। उन्होंने लिखा, “मैं भारत में बिना किसी स्वच्छता मानकों वाले स्टॉल से खुशी-खुशी स्ट्रीट फूड खा लूंगी, लेकिन विदेश में अचानक खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञ बन जाऊंगी।” उन्होंने आगे कहा कि वह किसी ऐसे ड्राइवर के साथ ऑटो में बैठ जाती हैं जिसे वह सिर्फ “12 सेकंड” से जानती हों और उस पर पूरी तरह भरोसा करती हैं। उन्होंने मज़ाक में यह भी कहा कि वह पैदल यात्री क्रॉसिंग पर ज़्यादा ध्यान दिए बिना ट्रैफिक के बीच से सड़क पार करती हैं, सड़क किनारे की चाय को “फाइव स्टार अनुभव की तरह” पीती हैं और गूगल मैप्स की तुलना में किसी अनजान अंकल के बताए रास्ते पर ज़्यादा भरोसा करती हैं।

‘भारत के अपने अलग नियम हैं’

उनकी सूची में आगे यह भी शामिल था कि “अरे, अंदर आ जाओ!” सुनकर किसी के घर में घुस जाना, आंटियों से जीवन, विवाह और करियर के बारे में बिना माँगे सलाह लेते हुए मुस्कुराना, बहुत मसालेदार खाना खाते हुए यह कहना कि “यह उतना मसालेदार नहीं है”, और कम व्यक्तिगत स्थान के साथ भीड़भाड़ वाले ऑटो, बसों और ट्रेनों में घुस जाना। डोमिनिका ने आधी रात को खाना खाने, ऐसी शादियों में शामिल होने का भी जिक्र किया जहां वह मुश्किल से किसी को जानती थी, पड़ोसियों को नाराज न करने के लिए उनसे खाना स्वीकार करने, अजनबियों को “भैया”, “दीदी”, “अंकल” या “आंटी” कहकर पुकारने, सड़क किनारे की दुकान के बाहर प्लास्टिक की कुर्सी पर घंटों बिताने और घर पर रहते हुए भी “5 मिनट दूर” होने का दावा करने का भी जिक्र किया। उन्होंने पोस्ट का समापन यह लिखकर किया, “भारत के अपने अलग नियम हैं।”

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘मुझे बहुत खुशी है कि आपने भारत और भारतीयों की गर्मजोशी का अनुभव किया है।’

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘आखिरी वाला बिल्कुल सच है।’

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘बधाई हो। अब आपको अपना आधार कार्ड मिल जाएगा।’

चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि आपने भारत की जीवनशैली में कितनी अच्छी तरह से तालमेल बिठा लिया है।’

गौरतलब है कि, इससे पहले इसी पोलिश महिला ने भारतीयों के व्यवहार की काफी तारीफ की थी। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

पोलिश महिला ने पहली बार भारत जा रहीं महिलाओं को दिए टिप्स, Viral हो रहा Video



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here