Home बिहार ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी, सीसीटीवी...

ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, कैसे अंदर घुसे चोर

20
0

[ad_1]

बिहार में अपराधियों के होसले किस कदर बुलंद हो रहे हैं, इसका अंदाजा हाल ही में हुई एक ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी की घटना से लगाया जा सकता है। ये घटना मधेपुरा की है जहां एक ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने ज्वेलरी की दुकान का शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ने की कोशिश की, चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहनों की चोरी

मामला गम्हरिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा चौक का है। जहां नरेश ज्वेलर्स नाम की एक दुकान से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली गई। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार नरेश स्वर्णकार ने गम्हरिया थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार रात करीब 8.10 बजे रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वह दुकान पहुंचे। दुकान के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था। 

सोने-चांदी के कीमते गहने गायब

दुकान में जांच करने पर कई कीमती आभूषण और अन्य सामान गायब मिले। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक चोर सोने-चांदी के पायल, चेन, चूड़ी, बिछिया, टीका सहित अन्य जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। दुकानदार ने बताया कि चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को चोरों की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है। 

बाजार में हुई घटना से दुकानदारों में बढ़ा डर

इस घटना के सामने आने के बाद आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों में भी डर और चिंता का माहौल है। दुकानदारों का कहना है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण उन्हें अपनी दुकानों और सामान की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। पीड़ित दुकानदार ने थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों की पहचान, चोरी गए जेवरात की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघव शरण ने जरूरी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here