Home मनोरंजन टीवी पर लौटते ही बदला अविका गौर का अंदाज, 'अप्सरा' बनकर मचाएंगी...

टीवी पर लौटते ही बदला अविका गौर का अंदाज, 'अप्सरा' बनकर मचाएंगी धमाल

22
0

[ad_1]

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री अविका गौर (Avika Gor) एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली हैं. इस बार वह स्टार प्लस के नए शो 'अप्सरा' में अप्सराओं की रानी के किरदार में दिखाई देंगी. शो में उनका अंदाज पहले से काफी अलग और भव्य होने वाला है. 21 अक्टूबर को रात 10:30 बजे इस शो का प्रीमियर होगा. समुद्र मंथन से प्रेरित इस कहानी में दर्शकों को जादू, रोमांच और भावनाओं से भरी एक अनोखी दुनिया देखने को मिलेगी.

Avika Gor-Instagram-Photo
Avika Gor-Instagram-Photo

क्या है 'अप्सरा' की कहानी?

आपको बता दें कि मुक्ता धोंड के इस शो की कहानी सुनेहरी नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. सुनेहरी का किरदार अभिनेत्री समीक्षा जायसवाल निभा रही हैं. कहानी में सुनेहरी अमृत की रक्षा करने और अपने करीबियों को बचाने के लिए बुरी शक्तियों से लड़ती नजर आएंगी. इस सफर में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, जहां प्यार, जिम्मेदारी और साहस की परीक्षा होगी.

अविका गौर-इंस्टाग्राम-फोटो
अविका गौर-इंस्टाग्राम-फोटो

शो में पारस कलनावत, अनुष्का मर्चेंडे और अदा खान भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. रहस्य और रोमांच से भरपूर इस कहानी में कई ऐसे मोड़ देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को इससे जोड़े रखेंगे.

अपने किरदार को लेकर क्या बोलीं अविका गौर?

अविका गौर ने बताया कि किसी भी प्रोजेक्ट को चुनते समय उनके लिए कहानी और किरदार सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. वह सिर्फ इस आधार पर फैसला नहीं करतीं कि उन्हें किस माध्यम में काम करना है. 'अप्सरा' में अपने किरदार की कई खूबियों ने उन्हें आकर्षित किया.

View on Instagram

अभिनेत्री के मुताबिक, उनका किरदार ताकतवर होने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी कई परतें रखता है. उसमें खूबियां हैं, तो कमजोरियां भी हैं. इस भूमिका के जरिए उन्हें रोमांस, एक्शन, भावुक दृश्यों और डांस जैसे अलग-अलग अंदाज दिखाने का मौका मिलेगा. यही वजह है कि वह इस किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं.

खास लुक में नजर आएंगी अविका

'अप्सरा' में अपने किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए अविका गौर ने खास तैयारियां की हैं. शो में उनके कपड़े, गहने और मेकअप उनके शाही अंदाज को दिखाएंगे. इस नए लुक में ढलना उनके लिए एक अलग अनुभव रहा है. उनका कहना है कि किरदार की छोटी-छोटी बातों ने उन्हें उसकी दुनिया को बेहतर तरीके से समझने में मदद की.

अविका गौर-इंस्टाग्राम-फोटो
अविका गौर-इंस्टाग्राम-फोटो

अविका ने शो की भव्य दुनिया तैयार करने का श्रेय मुक्ता धोंड और विक्रम घई को दिया. उन्होंने मनीष और अदा खान के साथ काम करने के अनुभव को भी खास बताया.

टेलीविजन पर वापसी को लेकर भावुक हुईं अविका

अविका गौर के लिए 'अप्सरा' सिर्फ एक नया शो नहीं, बल्कि टीवी पर वापसी का भी खास मौका है. अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि टेलीविजन ने उन्हें एक कलाकार के रूप में सीखने और आगे बढ़ने का मौका दिया है.

अविका गौर-इंस्टाग्राम-फोटो
अविका गौर-इंस्टाग्राम-फोटो

अभिनेत्री का मानना है कि इंसान अपने करियर में कितना भी आगे बढ़ जाए और अलग-अलग माध्यमों में काम करे, उसे अपनी शुरुआत और जड़ों को नहीं भूलना चाहिए. ऐसे में अविका की इस वापसी को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ सकती है. अब देखना होगा कि अप्सराओं की रानी के रूप में उनका नया अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है.

ये भी पढ़ें: टाइगर पर हमले के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट का वीडियो आया सामने

The post टीवी पर लौटते ही बदला अविका गौर का अंदाज, 'अप्सरा' बनकर मचाएंगी धमाल appeared first on Prabhat Khabar.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here