Home अंग प्रदेश बिहार:पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छह को कुचला, दो लड़कों की...

बिहार:पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छह को कुचला, दो लड़कों की मौत; अटल पथ पर भीषण हादसे से हड़कंप – Bihar: Scorpio Ran Over Six People In Patna, Accident On Atal Path Has Caused A Stir. Road Accident News

19
0

[ad_1]

Bihar: Scorpio ran over six people in Patna, accident on Atal Path has caused a stir. Road Accident news

पटना के अटल पथ पर सड़क हादसा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के अटल पथ पर रविवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर देखने को मिला। महेशनगर के पास अनियंत्रित हुई गाड़ी ने सड़क पर मौजूद कई लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो पलट गई और उछलकर घटनास्थल से करीब 80 मीटर दूर जा गिरी। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद अटल पथ पर हड़कंप मच गया। 



सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो ने करीब 200 मीटर के दायरे में कई लोगों को अपनी चपेट में लिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। कई घायल सड़क किनारे पड़े नजर आए। इस दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दो लड़कों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों लड़कों की पहचान अमरजीत (17) और अंकेश (16) के रूप में हुई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टर ने एक शख्स को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here