Home खेल टेम्बा बावुमा ने शतक लगाकर किया बड़ा कारनामा, ऐतिहासिक पारी खेलकर तोड़ा...

टेम्बा बावुमा ने शतक लगाकर किया बड़ा कारनामा, ऐतिहासिक पारी खेलकर तोड़ा स्मिथ का बड़ा रिकॉर्ड

18
0

[ad_1]

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गकेरबाह में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। लेकिन अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने इस मैच में बल्ले से शानदार शतक लगाया और एक नया इतिहास रच दिया। उन्होंने इस पारी से अफ्रीकी टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला है। इस टेस्ट मैच में बारिश के कारण पहले दो दिनों तक खेल बाधित रहा था। उसके बाद इस मुकाबले में फिलहाल साउथ अफ्रीका की टीम अच्छी स्थिति में नजर आ रही है।

मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले अफ्रीकी कप्तान हैं बावुमा

अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाकर एक नया इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में यह उनका पहला शतक है। इसके अलावा, उनके टेस्ट करियर का यह कुल पांचवां और कप्तान के रूप में चौथा शतक है। खास बात यह है कि वे गकेरबाह के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका के पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले 1992 में केपलर वेसेल्स ने भारत के खिलाफ 95 रन बनाए थे और वे शतक से चूक गए थे, लेकिन बावुमा ने शतक पूरा करके अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है।

बावुमा ने तोड़ा ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड

टेम्बा बावुमा ने इस मैच में एक और इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट मैच में 150 रन की पारी खेलने वाले साउथ अफ्रीका के पहले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2012 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान के तौर पर टेस्ट में 122 रन बनाए थे। बावुमा की यह ऐतिहासिक पारी साउथ अफ्रीकी क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इससे पहले देश का कोई भी कप्तान टेस्ट मैच में 150 रन की पारी नहीं खेल पाया था।

मार्को यान्सेन के साथ मिलकर बावुमा ने की 132 रन की साझेदारी

मैच में साउथ अफ्रीका की शुरुआत बहुत खराब रही और उनके लगातार विकेट गिरते चले गए। टीम के शुरुआती छह बल्लेबाज सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे मुश्किल वक्त में कप्तान टेम्बा बावुमा ने एक छोर को संभालकर रखा और जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की। उन्होंने मार्को यान्सेन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 132 रनों की एक बड़ी और शानदार साझेदारी की, जिससे टीम का स्कोर संभाला। यान्सेन के 87 रन पर आउट होने के बाद साइमन हारमर ने भी कप्तान बावुमा का अच्छा साथ दिया।

यह भी पढ़ें

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, 450 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के पहले बाएं हाथ के गेंदबाज बने

स्कॉट बोलैंड ने गेंद से बरपाया कहर, 5 विकेट हॉल लेने वाले बने दूसरे सबसे उम्रदराज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here