Home बिहार पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास फायरिंग, युवक को मारी गोली

पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास फायरिंग, युवक को मारी गोली

17
0

[ad_1]

बिहार की राजधानी पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना सोमवार देर रात और मंगलवार की सुबह के बीच एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में पिलर नंबर 53 के पास हुई। घायल युवक की पहचान विजय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के बांह पर गोली मारी गई।

पुलिस के अनुसार, गोली लगने के बाद विजय को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। सचिवालय-1 की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनु कुमारी ने बताया कि विजय खतरे से बाहर है।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल, गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

वहीं, पटना जिले में रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि हमले में प्रखंड प्रमुख के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। दानापुर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की है। मनेर के पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार बेयर गांव स्थित अपने घर के बाहर मनेर की प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार के साथ बैठे हुए थे, तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावर वहां पहुंचे और अंधाधुंध गोलीबारी करने के बाद फरार हो गए। 

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां संजीत कुमार ने दम तोड़ दिया। पिंटू कुमार का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “प्रथम दृष्टया घटना के पीछे व्यक्तिगत रंजिश का मामला प्रतीत होता है। मामले की आगे जांच की जा रही है।” पैक्स ग्रामीण स्तर की सहकारी ऋण संस्थाएं हैं, जो भारत की अल्पकालिक सहकारी ऋण व्यवस्था की बुनियाद मानी जाती हैं।

(इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें-

दिल्ली से बदरीनाथ धाम जाने का प्लान बना रहे हैं? कपाट बंद होने की तारीख हो गई घोषित, यात्रा से पहले जान लें अपडेट

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर की पार्टी में बगावत, दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here