Home खेल तिलक वर्मा या अभिषेक शर्मा नहीं, दूसरे टी20 मैच में यह धुरंधर...

तिलक वर्मा या अभिषेक शर्मा नहीं, दूसरे टी20 मैच में यह धुरंधर बना भारत की जीत का हीरो, मिला POTM अवॉर्ड

25
0

[ad_1]

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 25 जुलाई 2026 को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया दूसरा टी-20 मैच टीम इंडिया ने 90 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। दूसरे टी20 मैच में भारत के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें तिलक वर्मा ने सिर्फ 29 गेंदों में ताबड़तोड़ 60 रन बनाए, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी 9 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 20 रनों का योगदान दिया। हालांकि अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 8 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में शानदार वापसी करते हुए 3 ओवर में केवल 17 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच इनमें से किसी को भी नहीं मिला। दूसरे टी20 में यह अवॉर्ड ईशान किशन ने अपने नाम किया।

ईशान किशन ने 44 बॉल पर 81 रन की पारी खेली

जब भारतीय टीम के दो शुरुआती विकेट सिर्फ 29 रन पर गिर गए थे, तब ईशान किशन ने पारी को संभाला। उन्होंने पहले कप्तान अय्यर के साथ मिलकर तेजी से 66 रन जोड़े और फिर उनके आउट होने के बाद तिलक वर्मा के साथ 94 रनों की एक बड़ी और मजबूत साझेदारी की। इस मैच में ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 44 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है।

POTM अवॉर्ड जीतने के बाद ईशान किशन ने क्या कहा?

प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद ईशान किशन ने कहा कि टीम के लिए रन बनाना, एक अच्छा स्कोर खड़ा करना और मैच जीतना हमेशा बहुत ही शानदार अहसास होता है। लेकिन मुझे व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा पूरी टीम के प्रदर्शन पर खुशी है, आज हम सभी ने मिलकर बहुत अच्छा खेल दिखाया। पिच के बारे में बात करते हुए ईशान ने बताया कि यह ऐसी पिच नहीं थी जहां आसानी से आकर 200 से ज्यादा रन बनाए जा सकें। शुरुआत में हमें लगा था कि 180 के आसपास का स्कोर भी काफी अच्छा रहेगा, लेकिन पिच उस तरह की नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए जब आप एक बार क्रीज पर सेट हो जाते हैं, तो आपकी जिम्मेदारी होती है कि आप उस मौके का पूरा फायदा उठाएं और बड़ा स्कोर बनाएं, ताकि टीम 220 रन जैसे मजबूत स्कोर तक पहुंच सके।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी का जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में कैसा रहा प्रदर्शन? 222 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीती पहली सीरीज, जमकर की ईशान और तिलक की तारीफ

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here