Home बिहार अभिजीत दीपके से तेज प्रताप यादव ने की खास अपील, आप अविलंब...

अभिजीत दीपके से तेज प्रताप यादव ने की खास अपील, आप अविलंब बिहार की धरती पर आएं

24
0

[ad_1]

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके से बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ी अपील की है। तेजप्रताप ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मैं, तेज प्रताप यादव, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से यह विशेष अपील करता हूं कि वे अविलंब बिहार की धरती पर आएं। ​बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आज एक कड़े और मजबूत जनांदोलन की आवश्यकता है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे बिहार आकर यहां की जनता की आवाज़ बनें और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करें।

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा

​तेज प्रताप ने आगे लिखा, इस परिवर्तन की लड़ाई में मेरी पार्टी जनशक्ति जनता दल और मेरे समर्थकों का पूर्ण और अटूट समर्थन उनके साथ रहेगा। बिहार के बेहतर भविष्य और जनहित के लिए जो भी कड़े कदम उठाने होंगे, उसमें हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। देश के करोड़ों युवाओं ने अपने आंदोलन के बदौलत कुम्भकरण की नींद में सो रही मोदी सरकार को जगाया और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने के लिए मजबूर किया। पेपर लीक से शुरू हुई लड़ाई, रोज़गार तक जाएगी। इसके बाद अब देश में हर गलती की जवाबदेही तय होगी, आंदोलन के विजय की बधाई।

छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी। इस मामले पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके का बयान सामने आया। दीपके ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। आपलोग क्या कह रहे थे ये, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। हम कहते हैं, झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। प्रधान का इस्तीफा इस बात का सबूत है कि अगर आप डरते नहीं हैं, तो जीत सकते हैं।’ दीपके के इस बयान पर छात्रों ने उनका समर्थन किया।

ये भी पढ़ें:

बांकीपुर उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को समर्थन दिया, भाई तेजस्वी की बढ़ेंगी मुश्किलें?



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here