Home बिहार दरभंगा: मोहर्रम जुलूस के दौरान राम-जानकी मंदिर परिसर में प्रवेश को लेकर...

दरभंगा: मोहर्रम जुलूस के दौरान राम-जानकी मंदिर परिसर में प्रवेश को लेकर तनाव, प्राथमिकी दर्ज

32
0

[ad_1]

बिहार के दरभंगा जिला अंतर्गत अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के गोसवा गांव स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में गुरुवार की शाम मोहर्रम पर्व के दौरान निकले एक जुलूस को लेकर अचानक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा विवाद होने से टल गया।

क्यों हुआ विवाद


स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहर्रम के मद्देनजर पकड़ी गांव से पारंपरिक खाली चौकी के साथ एक जुलूस निकाला गया था। यह जुलूस जब गोसवा गांव स्थित राम-जानकी मंदिर के नजदीक से गुजर रहा था, तभी जुलूस में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों और युवकों ने कथित तौर पर मर्यादाओं को ताक पर रख दिया। आरोप है कि ये युवक रास्ते से गुजरने के दौरान अचानक मंदिर परिसर के भीतर प्रवेश कर गए और वहां धार्मिक नारेबाजी करने लगे। मंदिर जैसी पवित्र जगह पर इस तरह की नारेबाजी और परिसर में जबरन प्रवेश की खबर जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को मिली, उनका आक्रोश भड़क उठा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर परिसर और उसके आसपास जुटने लगे। माहौल में अचानक भारी तनाव पैदा हो गया।

ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी

घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाने की पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी तुरंत हरकत में आया। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में गश्त तेज कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। हालांकि घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर अलीनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित कुमार मिश्रा एवं थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि “उस मार्ग से जुलूस जाने का कोई निर्धारित कार्यक्रम या आवश्यकता नहीं थी, इसलिए वहां पुलिस बल की तैनाती नहीं की गई थी। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here