[ad_1]

FWICE Writes to PM Narendra Modi: उत्तराखंड के एक मंच पर दलेर मेहंदी के साथ जो कुछ हुआ, वह अब सिर्फ एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं रह गया है. 35 लाख रुपये की फीस, स्टेज पर सरेआम बेइज्जती और 'नशे' में होने के आरोपों से शुरू हुआ यह विवाद अब सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है.
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी संस्था FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरते हुए इस मामले को एक नया और गंभीर मोड़ दे दिया है.
FWICE की हुंकार: पीएम मोदी और सीएम धामी को लिखी चिट्ठी
FWICE ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के रवैये पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है. संगठन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि हजारों लोगों की भीड़ के सामने एक दिग्गज कलाकार को इस तरह जलील करना कतई स्वीकार्य नहीं है.
संगठन ने अपने पत्र में स्पष्ट किया:
- शराब का आरोप झूठा: दलेर मेहंदी शराब को हाथ तक नहीं लगाते.
- बीमारी की अनदेखी: दलेर हाल ही में एक बड़ी सर्जरी से गुजरे हैं और अभी रिकवरी फेज में हैं. बिना सच्चाई जाने उनकी सेहत और क्षमता पर सवाल उठाना असंवेदनशीलता की हद है.
- सम्मान की अपील: संगठन ने पीएम और सीएम से अपील की है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में अधिकारियों को कलाकारों के साथ गरिमा और संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए.
आखिर उस रात कुंजापुरी मेले में क्या हुआ था?
यह पूरा हंगामा 18 अक्टूबर को टिहरी जिले के कुंजापुरी मेले में हुआ. नवरात्रि के इस खास मौके पर दलेर मेहंदी परफॉर्म कर रहे थे, तभी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अचानक मंच पर आ धमके. उन्होंने माइक हाथ में लेकर सरेआम दलेर मेहंदी पर आरोपों की झड़ी लगा दी:
- लिप-सिंक का आरोप: मंत्री ने कहा कि दलेर लाइव गाने के बजाय सिर्फ होठ हिला (लिप-सिंक) रहे हैं.
- नशे का दावा: मंत्री ने सिंगर के बोलने के तरीके पर सवाल उठाते हुए उनके नशे में होने का दावा किया.
- 35 लाख का ताना: उन्होंने मंच से ही तंज कसा कि आपको लोगों के मनोरंजन के लिए 35 लाख रुपये दिए गए हैं, लेकिन आप अपने नाम के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: साबित करो कि उन्होंने शराब पी है, मैं गाना छोड़ दूंगा… भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
'साबित कर दो तो गाना छोड़ दूंगा' – मीका सिंह
इस विवाद के तूल पकड़ते ही मीका सिंह अपने बड़े भाई के बचाव में शेर की तरह आगे आए. उन्होंने मंत्री के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए एक खुला चैलेंज दे डाला. मीका ने कहा कि अगर दुनिया का कोई भी इंसान यह साबित कर दे कि दलेर मेहंदी ने शराब पी है, तो वह हमेशा के लिए सिंगिंग छोड़ देंगे.
मीका ने भी इस बात पर जोर दिया कि एक बीमार इंसान, जो अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा करने के लिए दर्द में भी स्टेज पर खड़ा है, उसके साथ ऐसा बर्ताव शर्मनाक है.
अनुपम खेर ने भी मंत्री को दी 'शिष्टाचार' की नसीहत
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस विवाद में दलेर मेहंदी का पुरजोर समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि वह दशकों से दलेर को जानते हैं और उनके चरित्र पर उन्हें पूरा भरोसा है. अनुपम खेर ने मंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि अगर आयोजकों को परफॉर्मेंस से कोई शिकायत थी, तो यह बात ग्रीन रूम में या निजी तौर पर सम्मान के साथ कही जा सकती थी. स्टेज पर माइक लेकर किसी कलाकार का अपमान करना किसी भी लिहाज से सही नहीं ठहराया जा सकता.
ये भी पढ़ें: भाई दलेर के अपमान पर भड़के मीका सिंह, उत्तराखंड विधायक से बोले- '35 लाख की रसीद दिखाओ और माफी मांगो'
The post दलेर मेहंदी की सरेआम बेइज्जती का मामला पहुंचा PM मोदी तक, भड़के FWICE ने मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link
















