Home झारखंड सेंट माइकल स्कूल में घुसकर फादर पर जानलेवा हमला, स्टाफ रूम में...

सेंट माइकल स्कूल में घुसकर फादर पर जानलेवा हमला, स्टाफ रूम में खून से लथपथ मिले; गंभीर हालत में रिम्स रेफर

17
0

[ad_1]

झारखंड के खूंटी में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। खूंटी थाना क्षेत्र स्थित सेंट माइकल स्कूल में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने स्कूल के फादर बेनेदिक बारला उर्फ फादर बेनी पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में भारी सनसनी और दहशत फैल गई है। घायल फादर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है।

कमरे में बेहोश पड़े मिले फादर

घटना की जानकारी देते हुए स्कूल के फादर अनिल कुमार होरो ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि फादर बेनेदिक बारला कमरे में बेहोश पड़े हैं। जब वे मौके पर पहुंचे तो स्टाफ रूम का सारा सामान अस्त-व्यस्त और बिखरा हुआ पाया गया। इसके बाद उनके सहयोगी फादर निकोलस और संजय सोरेंग की मदद से घायल फादर को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

रात के अंधेरे में फादर को मारने की साजिश

फादर अनिल ने आशंका जताई कि यह वारदात देर रात या अहले सुबह की हो सकती है, क्योंकि रात के वक्त उस हिस्से में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं रहता था। उन्होंने कहा कि हमला गोली मारकर किया गया है या किसी अन्य धारदार हथियार से, यह मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वारदात की सूचना मिलते ही खूंटी SP ऋषभ गर्ग, डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि सुबह करीब 9:00 बजे सूचना मिली कि संत मिखाइल स्कूल में रहने वाले फादर बेनेदिक बारला पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किया गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षा घेरे में रिम्स भिजवाया। ​एसपी ने बताया कि फिलहाल फादर की हालत स्थिर है। चोट किस हथियार से पहुंचाई गई है, यह विस्तृत इंजरी रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा।

पुलिस की टीम घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि अपराधियों की शिनाख्त कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

वहीं, झारखंड के बोकारो जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन साल के एक बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई। मामा को देखते ही बच्चे ने उससे चॉकलेट मांगी। लेकिन मामा ने चॉकलेट देने के बजाय उसके हाथ में पिस्तौल थमा दी। 

(रिपोर्ट- सोनू अंसारी)

यह भी पढ़ें-

शादी को 6 महीने ही हुए थे… कमरे में खून से लथपथ मिली पत्नी, तो दूसरे कमरे में फंदे से लटका मिला पति

मां की हत्या कर शव को रसोईघर में दफनाया, 57 दिनों तक पुलिस को दिया चकमा, फिर झारखंड से हुआ गिरफ्तार



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here