Home वायरल दिल्ली पुलिस के SI ने होटल में महिला को मारा जोरदार चांटा,...

दिल्ली पुलिस के SI ने होटल में महिला को मारा जोरदार चांटा, घटना का VIDEO हुआ वायरल

26
0

[ad_1]

दिल्ली पुलिस का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर (SI) सरेआम एक महिला को जोरदार थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आने और मामला तूल पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया है। यह घटना दिल्ली के आदर्श नगर इलाके की बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एक होटल के रिसेप्शन एरिया में खड़ा है। वहां कुछ महिलाएं भी मौजूद हैं, जिनसे पुलिसकर्मी किसी बात को लेकर बहस या पूछताछ कर रहे हैं।

बातचीत के दौरान अचानक माहौल गरमा जाता है और आरोपी सब इंस्पेक्टर तैश में आकर सामने खड़ी एक महिला के गाल पर जोरदार चांटा जड़ देता है। पुलिसकर्मी की इस हरकत पर वहां मौजूद अन्य लोग भी सन्न रह जाते हैं। होटल के सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई, जिसके बाद इसका वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया।

खबर अपडेट हो रही है..

ये भी पढ़ें-

दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों का घोटाला, पूर्व डायरेक्टर जनरल समेत 3 गिरफ्तार

मुंबई में फिर चाकूबाजी, धक्का लगने से गिरा मोबाइल, सॉरी बोलने के बाद भी सनकी ने पीछा कर युवक को घोंपा चाकू



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here