Home वायरल दो पहिया वाहन को तो इसने कार्गो वैन बना दिया है, Video...

दो पहिया वाहन को तो इसने कार्गो वैन बना दिया है, Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

17
0

[ad_1]

कई बार कहीं जाते हुए कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ बहुत तेजी से खींच लेता है और ऐसे में कई सारे लोग उसका वीडियो भी बना लेते हैं। ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं क्योंकि वहां की जनता का भी ध्यान खींच लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी कई सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। कुछ वीडियो तो आपको अब तक याद भी होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है जो वायरल हो रहा है और फिर आपको लोगों के कमेंट्स बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपको जब भी खूब सारा सामान मंगवाना होता है या फिर घर के लिए खरीदते हैं तो किसी कार्गो वैन में लोड करवाते होंगे मगर कुछ लोग खतरों के खिलाड़ी होते हैं और वो हैरान करने वाला काम करते हैं। वायरल वीडियो में एक शख्स नजर आता है जो स्कूटी पर ही खूब सारा सामान लेकर जाता हुआ नजर आता है। उस स्कूटी पर इतना सामान है कि उसके ही बैठने की जगह नहीं है। इसके अलावा उसने स्कूटी के आगे भी सामान लादा हुआ है और ऐसे में स्कूटी को ऐसा चला रहा है जैसे वो इसका रोज का काम है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, यह तो नहीं पता चल पाया मगर अभी वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Mythaught07 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘इसने तो पर्सनल दो पहिया सामान को कमर्शियल बना दिया।’ वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इतना सामान तो पिकअप में भी न आए। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत जुगाड़ी है ये। तीसरे यूजर ने लिखा- मिनी टेम्पो है ये तो। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई ने स्कूटर पर ज्यादा माल लोड कर दिया।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस आदमी के अंदर गजब का टैलेंट है, ऐसा कुछ आपने पहले नहीं देखा होगा, देखें Video

इस दरवाजे के खुलते ही दिखा हैरान करने वाला नजारा, Video देख लोगों ने भी किए खूब कमेंट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here