Home वायरल नकली TT बनकर शख्स ने ली रिश्वत और कमा लिए 1200 रुपए,...

नकली TT बनकर शख्स ने ली रिश्वत और कमा लिए 1200 रुपए, Video हुआ वायरल तो रेलवे ने दिया यह जवाब

20
0

[ad_1]

आजकल सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड चला है। कोई दिन भर के लिए मैगी बेचने वाला बन जाता है तो कोई झुमके बेचने वाला बन जाता है तो वहीं कोई भिखारी बना जाता है और दिन भर वो काम करने के बाद वीडियो के अंत में बताता है कि उसे कितने पैसे मिले या फिर कमाया। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप शायद हैरान हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि इस वायरल वीडियो में ऐसा क्या देखने को मिला।

नकली टीटी बन गया शख्स

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स स्टेशन पर खड़ा दिखता है जो TT के यूनिफॉर्म में है। उसके गले में एक आईडी कार्ड भी लटका हुआ नजर आ रहा है। अब वो वीडियो में बोलता है, ‘आज मैं देखूंगा कि फेक टीटी बनकर कितने पैसे कमा सकता हूं।’ वीडियो में आगे वो बताता है कि उसे डर लग रहा था क्योंकि स्टेशन पर असली टीटी और पुलिस वाले थे मगर लोग उसे सच का टीटी समझने लगे थे। उसी वीडियो में वो आगे यह बोलता है कि वो लोगों की टिकट चेक करने लगता है और जिसके पास टिकट नहीं था, उसमें किसी से वो 500 तो किसी से 200 रुपए ले लेता है। वीडियो के अंत में वो यह बताता है कि वो आधे घंटे में 1200 रुपए कमा लेता है और लोगों से पूछता है कि आप बताओ कि एक दिन में असली टीटी कितना कमाता होगा।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Bihar2Billion नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘शुभम गुप्ता नाम के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पटना जंक्शन पर एक दिन के लिए नकली TT बनकर टिकटों की जांच की और यात्रियों से ₹1,500 वसूले।’ इसके साथ ही रेलवे को टैग करके इस पर कार्रवाई की बात कही है। आपको बता दें कि यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और कई सारे लोगों ने इसे पोस्ट किया है। वहीं इस वीडियो पर रेलवे का भी रिप्लाई आया है। रेलवे सेवा की तरफ से आए रिप्लाई में लिखा है, ‘मामला ज़रूरी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है- RPF इंडिया।’

वायरल वीडियो पर रेलवे सेवा ने दिया यह जवाब

Image Source : X/@RAILWAYSEVAवायरल वीडियो पर रेलवे सेवा ने दिया यह जवाब

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं बाल-बाल बचना, आंधी के बीच जो हुआ वो देख आंखें फटी की फटी रह जाएंगी, देखें Video

Men will be Men का मतलब समझना है तो देख लीजिए यह Video, हो रहा है काफी वायरल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here