Home बिहार पटना के फतुहा में छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी,...

पटना के फतुहा में छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी, इलाके में भारी पुलिस तैनात

18
0

[ad_1]

बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में शनिवार कि रात को किसी बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। अचानक हुई पत्थरबाजी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

घटना के बाद एहतियात के तौर पर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

छेड़छाड़ के विवाद में हुई मारपीट

फतुहा थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर विवाद उत्पन्न होने की बात सामने आई है। इसी विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला बढ़कर पत्थरबाजी तक पहुंच गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। घटना के पीछे वास्तविक कारण और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

घटना के बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। वहीं, पटना के शाहजहांपुर में एक शख्स ने अपने भाई की पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

सीतामढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या

वहीं, सीतामढ़ी जिले में शनिवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कई पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों का दावा है कि पीड़ित बैद्यनाथ महतो ने पुलिस को कोयला तस्करी गिरोह के एक सदस्य की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना दी थी। केथरिया गांव के निवासियों ने आशंका जताई कि उसी गिरोह के सदस्य ने हत्या कराई होगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महतो को कई गोलियां मारी गईं।  

रिपोर्टः बिट्टू कुमार

ये भी पढ़ेंः  आरजेडी ने MLC चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव; देखें लिस्ट

पटना की महिला टीचर के मर्डर केस का खुलासा, करीब 10 साल पुराने प्रेम संबंध का हुआ खूनी अंत, 3 घंटे शव के पास बैठा रहा आरोपी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here