Home बिहार ​पटना में जमीन पर कब्जे की साजिश हुई नाकाम, 17 अपराधी हथियारों...

​पटना में जमीन पर कब्जे की साजिश हुई नाकाम, 17 अपराधी हथियारों समेत गिरफ्तार

21
0

[ad_1]

बिहार की राजधानी पटना में ज़मीन पर अवैध कब्जे की बड़ी साजिश को पटना पुलिस और एसटीएफ ने वक्त रहते नाकाम कर दिया। पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में 31 कट्ठा और 16 कट्ठा जमीन पर जबरन कब्जा करने की कथित तैयारी कर रहे गिरोह के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 17 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान कई हथियार, गाड़ियां और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में इनमें से 11 आरोपियों की पहचान पेशेवर अपराधियों के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के बाद भूमि माफिया और आपराधिक गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

जमीन कब्जा करने की थी प्लानिंग

सोमवार को पटना की सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 5 जुलाई 2026 को रामकृष्णानगर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बैरिया बस स्टैंड के समीप कुछ असामाजिक एवं पेशेवर अपराधी अवैध हथियारों के साथ एकत्र होकर जबरन भूमि कब्जा करने एवं विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने की योजना बना रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान हथियार सहित गाड़ियां की गई बरामद

सूचना की गंभीरता देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सदर, पटना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध छापेमारी करते हुए विभिन्न स्थानों से कुल 17 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 3 देसी कट्टा 4 जिंदा कारतूस, 1 स्कॉर्पियो वाहन 1 स्विफ्ट डिजायर कार 1 XUV-500 वाहन 15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन 1 कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

11 अपराधियों का आपराधिक इतिहास सामने आया

एसपी पूर्वी शैलजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार 17 में से 11 अपराधियों का गंभीर आपराधिक इतिहास सामने आया है। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अवैध हथियार, चोरी एवं अन्य गंभीर मामलों में कांड दर्ज पाए गए हैं। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

(पटना से बिट्टू कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 

प्रेमिका से मिलने आए युवक ने भाई को मारी गोली, छत से गिरकर प्रेमी युवक की मौत, युवती का भाई जख्मी

बेटे ने इंटरकास्ट मैरिज की तो ससुरालियों ने पिता का कर कर दिया मर्डर, यमुनानगर की झाड़ियों में मिला शव



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here