Home खेल पाकिस्तान के 21 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बल्ले और गेंद...

पाकिस्तान के 21 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बल्ले और गेंद से ODI क्रिकेट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

17
0

[ad_1]

पाकिस्तान के युवा ऑलराउंडर आराफात मिन्हास ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने उन्हें वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में खास जगह दिला दी है। पहले बल्ले से मुश्किल में फंसी टीम को संभाला और फिर गेंद से इंग्लिश बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। रावलपिंडी में खेले गए ट्राई सीरीज के मुकाबले में मिन्हास के इस ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 87 रन से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली।

शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 302 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि, एक समय मेजबान टीम की हालत बेहद खराब थी। पाकिस्तान ने 110 रन तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल समय में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे 21 साल के आराफात मिन्हास ने जिम्मेदारी संभाली और 58 गेंदों पर 59 रन की अहम पारी खेली। उनकी इस पारी ने पाकिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

गेंद से भी बरपाया कहर

बल्ले से टीम को संकट से निकालने के बाद मिन्हास ने गेंदबाजी में भी अपना दम दिखाया। 303 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम एक समय अच्छी स्थिति में थी। टीम ने एक विकेट पर 120 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। इंग्लैंड की पूरी टीम 215 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान ने 87 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

स्पिनर मिन्हास ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। उन्होंने टॉम बैंटन को 57 रन, हैरी ब्रूक को 5, जॉर्डन कॉक्स को 18, विल जैक्स को 19, जेमी ओवरटन को 1 और आदिल राशिद को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इस तरह उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान के लिए यह उनका पांचवां ODI मुकाबला था और इस प्रारूप में उन्होंने दूसरी बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया।

मिन्हास के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ इस प्रदर्शन के साथ ही मिन्हास ने ODI  क्रिकेट में एक बेहद खास उपलब्धि हासिल कर ली। वह ODI इतिहास में एक ही मैच में अर्धशतक बनाने और 6 विकेट लेने वाले दुनिया के केवल सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। मिन्हास ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 21 साल और 291 दिन की उम्र में ODI मैच में अर्धशतक और 6 विकेट लेने का कमाल किया।

यह भी पढ़ें:

कोच का नाम लेते ही इंटरव्यू में रो पड़ीं पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर, फिर माइक फेंककर चली गईं

शेफाली वर्मा ने 5 छक्के लगाकर रच दिया इतिहास, तोड़ा हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here