Home वायरल Paris Apartment Reality Video, Cost of Living in Paris : पेरिस में...

Paris Apartment Reality Video, Cost of Living in Paris : पेरिस में घर खरीदने के लिए देनी होगी ₹1.4 लाख की EMI

22
0

[ad_1]

भारत के त्रिपुरा की 28 वर्षीय बोर्नी बानिक पेरिस में घर खरीदने के दौरान होने वाले छिपे हुए खर्चों का पारदर्शी वि​वरण शेयर करने के बाद वायरल हो गई हैं। बानिक ने बताया कि पारिवारिक संपत्ति के बिना अपना अपार्टमेंट खरीदने के बाद, फाइनेंशियन कमिटमेंट उनके मासिक 1,300 यूरो (लगभग 1.4 लाख रुपये ) की EMI से कहीं अधिक है। उनके इंस्टाग्राम वीडियो में अप्रत्याशित मासिक और त्रैमासिक खर्चों का विवरण दिया गया है, जो अक्सर पहली बार घर खरीदने वालों को चौंका देते हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bornibanik नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि, ‘मैंने 28 साल की उम्र में पेरिस में एक अपार्टमेंट खरीदा। परिवार से कोई पैसा नहीं, कोई शॉर्टकट नहीं बस हिसाब-किताब और एक योजना। लेकिन किसी ने मुझे यह नहीं बताया कि मुझे हर महीने इसके लिए कितना भुगतान करना होगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अपना घर खरीदना उतना आसान नहीं है जितना लोग सोचते हैं इसमें अलग तरह के खर्चे होते हैं, और हममें से ज्यादातर लोग इन्हें तब तक नहीं देख पाते जब तक हम उस स्थिति में नहीं पहुंच जाते।’  

खर्च का दिया विवरण 

अपने वायरल वीडियो में, उन्होंने पेरिस में संपत्ति के मालिक होने के साथ आने वाले अतिरिक्त खर्चों का विस्तृत विवरण देते हुए, अपने भारी भरकम €1,300 (लगभग ₹ 1.4 लाख) की EMI के अलावा अपने मासिक और त्रैमासिक खर्चों को भी विस्तार से बताया। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि उन्हें कुछ रकम चुकानी पड़ती है, लेकिन यह घर किराए पर लेने से बेहतर है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं, जिनमें से कई लोगों ने अपनी वित्तीय स्थिति के बारे में पारदर्शी होने के लिए बानिक की प्रशंसा की। एक व्यक्ति ने पोस्ट किया, ‘इतनी कम उम्र में अपने सपनों को हासिल करने और इसके बारे में इतने खुले तौर पर बात करने के लिए मुझे आप पर बहुत गर्व है।’ 

दूसरे ने लिखा कि, ‘आप किस इलाके में रहते हैं? क्या आपने नया अपार्टमेंट खरीदा है या कोई पुराना अपार्टमेंट?’ बानिक ने जवाब दिया, ‘अरे! यह एक पुराना अपार्टमेंट है। मुझे नहीं लगता कि अपार्टमेंट का नाम बताना सुरक्षित होगा। वीडियो शेयर करने का मकसद EMI के अलावा अन्य खर्चों के बारे में बताना है। उम्मीद है इससे मदद मिलेगी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं पेरिस से 10 मिनट की दूरी पर रहता हूं। मेरा मकसद पेरिस के पास ऐसी जगह रहना था जहां अपार्टमेंट की कीमत बढ़ती रहे और मुझे बेहतर दाम मिले, साथ ही काम और अवसरों के लिए भी पेरिस के पास रहना था। खरीदने की प्रक्रिया लगभग एक जैसी ही है। आप मेरे पेज पर नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं, वहां अपार्टमेंट की कीमत और अन्य खर्चों से संबंधित दो और वीडियो हैं।’

एक तीसरे व्यक्ति ने कहा, ‘बहुत मददगार और जानकारीपूर्ण। ये छिपे हुए/अचानक आने वाले खर्चे आपके बजट पर वाकई असर डाल सकते हैं।’ 

एक चौथे व्यक्ति ने लिखा, ‘कृपया इन जानकारीपूर्ण वीडियो को अपलोड करना कभी बंद न करें!’

गौरतलब है कि समय-समय पर भारतीय विदेशों में रहने के दौरान अपनी चुनौतियों के एक्सपीरिएंस शेयर करते रहते हैं। इस कड़ी में पिछले दिनों एक शख्स ने Video में बताया था कि, जर्मनी में 10 साल बिताने के बाद भारत क्यों लौटना पड़ा ? इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी थीं।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें –


‘यह शहर आपको निगल जाएगा…’ न्यूयॉर्क में सफलता पाने की कड़वी सच्चाई बताते शख्स का Video हो रहा Viral 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here