Home बिहार प्यार का खौफनाक अंत, साथ भागने से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका...

प्यार का खौफनाक अंत, साथ भागने से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां को मारी गोली

23
0

[ad_1]

बिहार के शिवहर में घर में घुसकर प्रेमिका और उसकी मां को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में की गई कार्रवाई और जांच से जुड़ी जानकारी साझा की। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए उनके निर्देश पर अनु मंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने मानवीय सूचना के साथ तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मां के साथ सो रही थी युवती 

एसपी ने मुताबिक, छह सितंबर की रात लालगढ़ निवासी बालिका अपनी मां और बड़ी बहन के साथ एक कमरे में सो रही थी। रात करीब 11 बजे कुछ लोग घर में घुसे और युवती उनके साथ चलने को कहा, युवती के इनकार करने पर आरोपियों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में युवती और उसकी मां घायल हो गईं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्राथमिकी की गई दर्ज 

घटना के संबंध में पीड़िता के बयान के आधार पर छह नामजद और पांच-छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ श्यामपुर भटहां थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच के दौरान घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस ने अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी तेज कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेमी प्रिंस कुमार उर्फ पप्पू सिंह, सुधीर सिंह, पप्पू सिंह और अविनाश सिंह उर्फ टकला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपित लालगढ़ जोगिया गांव के रहने वाले हैं।

एसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कराया और एफएसएल और डीआईयू की टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष जुटाए। एसआईटी की लगातार कार्रवाई और साक्ष के आधार पर आरोपीतो तक पहुंच बनाई गई। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मामले के उद्वेदन में महत्वपूर्ण सफलता मिली। वही गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ेंः बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

नेपाल की बाढ़ ने रक्सौल के ‘लाल’ को निगला! 7 दिन बाद भी नहीं मिला शव तो पिता ने कुश के पुतले का किया अंतिम संस्कार



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here