Home खेल फिर नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, जोफ्रा आर्चर ने कुछ ऐसे...

फिर नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, जोफ्रा आर्चर ने कुछ ऐसे बनाया शिकार

23
0

[ad_1]

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I मुकाबले में एक बार फिर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मुकाबले में 15 साल के युवा बल्लेबाज ने कुछ आक्रामक शॉट जरूर लगाए, लेकिन जोफ्रा आर्चर की रफ्तार और सटीक रणनीति के आगे टिक नहीं सके। वैभव सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

फिर नहीं चला वैभव का बल्ला

मैनचेस्टर में अपने T20I ड में 14 रन बनाने वाले वैभव इस बार उससे भी एक रन कम बना सके। उनकी पारी का अंत राजस्थान रॉयल्स के उनके ही आईपीएल साथी जोफ्रा आर्चर ने किया। आर्चर की तेज रफ्तार बाउंसर पर वैभव पुल शॉट खेलने में थोड़ा देर कर गए और गेंद उनके दस्तानों का किनारा लेकर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों में चली गई।

आर्चर की पहली गेंद 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली बाउंसर थी, जिस पर वैभव पुल शॉट खेलने से चूक गए। अगली गेंद भी छोटी थी, लेकिन ऑफ स्टंप के बाहर। इस बार वैभव के बल्ले का मोटा किनारा लगा और गेंद थर्ड मैन के ऊपर से छक्के के लिए निकल गई। इसके बाद जोश टंग की दो गेंदों पर वैभव ने चार रन और एक सिंगल लिया। लेकिन तीसरे ओवर में जब आर्चर दोबारा गेंदबाजी के लिए आए तो उन्होंने लेग स्टंप पर बिल्कुल सटीक बाउंसर फेंकी। वैभव फिर पुल शॉट खेलने गए और कैच थमा बैठे।

पावरप्ले में बिखर गई टीम इंडिया

वैभव के आउट होने से पहले जोश टंग ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद उन्होंने ईशान किशन का विकेट भी झटक लिया। वहीं, आर्चर ने एक ही ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल को भी चलता कर दिया। देखते ही देखते भारत का स्कोर सिर्फ पांच ओवर में 52 रन पर पांच विकेट हो गया।

पावरप्ले के आखिरी ओवर ने भारतीय बल्लेबाजी की पोल खोलकर रख दी। विल जैक्स ने इस ओवर में केवल दो रन दिए और 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 54/5 रहा। इसके साथ ही भारत ने T20I क्रिकेट में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यह पहला मौका है जब भारतीय टीम ने पावरप्ले के भीतर अपने शुरुआती पांच विकेट गंवाए हैं।

यह भी पढ़ें:

5 ओवर में पवेलियन लौट गई आधी टीम इंडिया, T20I क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बना ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड

टीम इंडिया महज 76 रन पर ढेर, इंग्लैंड ने 125 रनों से दर्ज की धमाकेदार जीत, सीरीज में बनाई 2-0 की लीड

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here