Home बिहार डांस का सपना दिखाकर नाबालिग का अपहरण, होटल में सामूहिक दुष्कर्म की...

डांस का सपना दिखाकर नाबालिग का अपहरण, होटल में सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, दो महिला समेत 11 आरोपी गिरफ्तार

23
0

[ad_1]

बिहार की राजधानी पटना के अगम कुआं थाना क्षेत्र के एक होटल से पटना पुलिस ने पालीगंज से अपहृत एक नाबालिग लड़की को मंगलवार को एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया है। पटना पुलिस ने होटल के कमरे से दो महिला डांसर समेत कुल 11 युवक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

होटल में छापेमारी कर नाबालिग लड़की को बचाया गया

घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसपी शैलजा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले इस मामले में अमित कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अमित ने खुलासा किया कि अपहरण के बाद नाबालिग को जक्कनपुर स्थित मीठापुर में डांसर आरती कुमारी के घर पर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरती कुमारी के घर छापेमारी की लेकिन वो वहां पर नहीं थी।

तभी पुलिस को पता चला की आरती कुमारी जीरो माइल स्थित गंगा महल होटल में है। पुलिस ने तत्काल जीरो माइल के गंगा महल होटल में छापेमारी की। वहीं, होटल के एक कमरे से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। मौके पर दो महिलाएं और आठ युवक मौजूद मिले। पुलिस ने वहां उपस्थित सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

डांस का झांसा देकर किया गया था अपहरण 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरती और रूपा ने नाबालिग को डांस कराने का झांसा देकर पालीगंज से बुलाया था। इसके बाद उसका अपहरण कर मीठापुर स्थित किराए के मकान में रखा गया और बाद में गंगा महल होटल लेकर गए। पुलिस को आशंका है कि इस पूरे मामले में एक संगठित गिरोह सक्रिय था जो युवतियों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाता था।

सामूहिक दुष्कर्म का हुआ था प्रयास

पूछताछ के दौरान नाबालिग ने पुलिस को बताया कि होटल में मौजूद कुछ युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

सभी आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने बताया की होटल के कमरे को सील कर दिया गया है और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो डांसर आरती कुमारी (23 वर्ष) और रूपा कुमारी (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा निखिल कुमार (22), आयुष कुमार (24), निशांत कुमार (24), अमरजीत (22), कुंदन (21), अक्षय नारायण (21), पृथ्वीराज (19), दिव्यांश कुमार (19) तथा अमित कुमार (18) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यदि इस मामले में अन्य लोगों की लिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(पटना से बिट्टू कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज पार्टी ने प्रशांत किशोर को प्रत्याशी घोषित किया

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, हर्ष फायरिंग में महिला की हुई थी मौत, 25 लाख मुआवजा देने का आदेश



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here