Home वायरल ‘बधाई हो! नवाब पैदा हुआ है..’ नवजात बच्चे का रॉयल स्टाइल में...

‘बधाई हो! नवाब पैदा हुआ है..’ नवजात बच्चे का रॉयल स्टाइल में रिलैक्स करने का Video वायरल, यूजर्स ने किए कमेंट्स

21
0

[ad_1]

 दुनिया में आने के कुछ ही घंटों बाद ज्यादातर नवजात शिशु रोने-चिल्लाने और आसपास के माहौल से तालमेल बिठाने में व्यस्त रहते हैं। लेकिन मिस्र के एक नवजात शिशु ने सबको चौंका दिया। उसकी बेहद शांत और आरामदायक मुद्रा ने सोशल मीडिया यूजर्स को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि मानो इस नन्हे बच्चे ने जीवन का सार पहले ही समझ लिया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aplasticplant नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो काहिरा के बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु विशेषज्ञ डॉ. इस्लाम एल्देह ने भी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रसव के बाद की प्रक्रिया के बाद यह शिशु बेहद रिलैक्स्ड पोजीशन में लेटा हुआ दिख रहा है। वीडियो में बच्चा असामान्य रूप से लापरवाह अंदाज में आराम कर रहा है। उसकी मुद्रा ऐसी लग रही है मानो वह दुनिया की भागदौड़ से बिल्कुल अनभिज्ञ हो और उसने पहले ही तय कर लिया हो कि जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं।  

ब्रेफिक्री लोगों को आई पसंद 

डॉ. एल्देह द्वारा शेयर किए गए इस क्लिप में शिशु की शांतिपूर्ण उपस्थिति और अपने अंदाज ने दर्शकों को मुग्ध कर दिया। वह ऐसे लग रहा है जैसे वह अभी-अभी दुनिया में आया हो ही नहीं, बल्कि पहले से ही सब कुछ समझ चुका हो। इस दृश्य ने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसाया और मुस्कुराया। कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा कि बच्चा भविष्य की योजनाएं पहले ही बना चुका है और तनाव लेने का इरादा नहीं रखता। कुछ ने इसे “लाइफ फिगर्ड आउट” वाली मुद्रा करार दिया।

बच्चे के स्टाइल ने लोगों को किया आकर्षित 

वीडियो अलग-अलग मंचों पर तेजी से वायरल हुआ और लाखों लोगों तक पहुंचा। लोग नन्हे शिशु की इस सहजता पर मोहित हो गए। कुछ ने मजाक में कहा कि यह बच्चा “बॉस” बनकर पैदा हुआ है, जबकि कुछ ने उसकी शांति को जीवन का असली सबक बताया। डॉ. एल्देह नियमित रूप से प्रसव के बाद के चेकअप के क्लिप शेयर करते हैं, लेकिन इस बार शिशु की यह अनोखी मुद्रा सबका ध्यान खींच गई।यह घटना याद दिलाती है कि नवजात शिशु भी कभी-कभी अनोखे व्यवहार दिखाते हैं, जो लोगों को हंसाते और सोचने पर मजबूर करते हैं। ज्यादातर बच्चे रोते हैं, लेकिन यह शिशु पूरी तरह शांत और संतुष्ट नजर आ रहा था। उसकी मुद्रा ने कई लोगों को याद दिलाया कि जीवन में कभी-कभी बस आराम करना और बेफिक्र रहना ही सबसे बड़ी बात है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे प्यारा बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि बच्चा पहले से ही “मेन कैरेक्टर” वाला रोल अदा कर रहा है। मिस्र से आई यह क्यूट और ह्यूमरस क्लिप ने इंटरनेट पर मुस्कान बिखेर दी है। 


गौरतलब है कि, इससे पहले
नवजात बहन से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे बच्चे का वी​डियो भी काफी वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें – 

‘कभी-कभी चमत्कार पीढ़ियों में होते हैं…’ 52 साल बाद परिवार में बेटी जन्म होते ही फैमिली ने लुटाया प्यार; Video Viral

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here