Home अंग प्रदेश पूर्णिया विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह 28 नवंबर को, पीजी के तीन...

पूर्णिया विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह 28 नवंबर को, पीजी के तीन सत्रों के छात्रों को मिलेगी डिग्री

21
0

[ad_1]

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह 28 नवंबर को आयोजित किया जाएगा. बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति के निर्देश के आलोक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. समारोह को सफल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसके लिए विश्वविद्यालय ने 15 समितियों का गठन किया है, जिन्हें आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

पीजी के तीन सत्रों के विद्यार्थियों को मिलेगा मूल प्रमाण-पत्र

दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2022-24, 2023-25 और 2024-26 के विद्यार्थियों को मूल प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे. इसके अलावा विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह के बाद पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले शोधार्थियों को भी डिग्री दी जाएगी. इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों और शोधार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा.

समारोह के लिए बनाई गईं 15 समितियां

विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए 15 समितियों का गठन किया गया है. इन समितियों को आयोजन से संबंधित विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जा सकें. गठित समितियों में केंद्रीय दीक्षांत समारोह समन्वय, शैक्षणिक पात्रता एवं उपाधि, आमंत्रण एवं स्वागत, शैक्षणिक शोभायात्रा, मंच सजावट एवं प्रबंधन, छात्र पंजीकरण और बैठने की व्यवस्था, पूर्वाभ्यास, वित्त एवं बजट, परिवहन एवं पार्किंग, सुरक्षा एवं अनुशासन, आतिथ्य एवं आवासन, मीडिया एवं प्रचार-प्रसार, क्रय तथा भोजन समिति शामिल हैं.

समय पर तैयारी पूरी करने का निर्देश

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी समितियों को अपनी जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि दीक्षांत समारोह सुचारू रूप से संपन्न हो सके. 28 नवंबर को होने वाले इस समारोह में पीजी के तीन सत्रों के विद्यार्थियों और पीएचडी उपाधि प्राप्त शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी. इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आयोजन की तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है.

The post पूर्णिया विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह 28 नवंबर को, पीजी के तीन सत्रों के छात्रों को मिलेगी डिग्री appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here