Home बिहार बाढ़ में बंदूक की नोक पर ज्वेलरी दुकान से लूट, चार नकाबपोश...

बाढ़ में बंदूक की नोक पर ज्वेलरी दुकान से लूट, चार नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

23
0

[ad_1]

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल इलाके में कल अपराधियों ने सोने-चांदी की दुकान को अपना निशाना बनाया। चार नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने दुकानदार को बंधक बनाकर, बंदूक की नोक पर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट ली और फरार हो गए। 

क्या है मामला

बाढ़ अनुमंडल के समयागढ़ थाना अंतर्गत मां अम्बे ज्वेलर्स दुकान में चार नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया और बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। दुकानदार चंदन कुमार ने बताया कि शाम 7 बजे के आसपास चार नकाबपोश अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद हथियार के बट से मार कर दुकानदार को घायल कर फरार हो गए। एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि लगभग 7लाख की लूट की घटना हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

दुकान के मालिक ने बताई आप बीती
दुकान के मालिक चंदन कुमार ने बताया कि सात बजे अपराधी पहुंचे। जेवरात निकालने के बाद हथियार निकाल लिया। घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 

दो बाइक से हुए फरार
ग्रामीणों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद सभी चार बदमाश दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। लूटपाट की घटना की जानकारी मिलते ही सम्यागढ़ थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। लेकिन सभी बदमाश भदौर से होते हुए कोंन्दी की ओर भागे।

लोगों में दहशत का माहौल
घटना के बाद सम्यागढ़ बाजार के लोग दहशत में आ गए और अपने घरों में दुबक गए। सम्यागढ़ एक व्यस्त बाजार है, जहां करीब दस गांवों के लोग रोजमर्रा के सामान की खरीदारी के लिए आते हैं। वहीं मुखिया प्रतिनिधि मुरलीधर सिंह ने बताया कि लूटपाट की इस घटना के बाद व्यवसायियों में खौफ का माहौल है। 

(रिपोर्ट – विकाश कुमार)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here