Home वायरल बादल फटे, बाढ़ आए पर दोस्त की शादी न रुके, दूल्हे को...

बादल फटे, बाढ़ आए पर दोस्त की शादी न रुके, दूल्हे को कंधे पर बैठाकर पार कराया उफनता नाला, देखें Video

16
0

[ad_1]

हिमाचल प्रदेश के चंबा का एक वीडियो पिछले दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति दूसरे युवक को पीठ पर बैठाकर नाला पार कर रहा है। पीठ पर बैठा युवक दूल्हे की तरह सजा हुआ है। वीडियो देखने वाले लोग नाला पार कराने वाले व्यक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर इसे लेकर अलग-अलग कमेंट भी कर रहे हैं।

वीडियो भरमौर के बडग्राम क्षेत्र का है। यहां देर रात बादल फटने से पलानी नाला अचानक उफान पर आ गया। देखते ही देखते नाले ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज बहाव के बीच बारात और ग्रामीण नाले के दोनों ओर फंस गए। हालात ऐसे थे कि उफनते पानी के बीच एक-एक कदम आगे बढ़ाना भी जान जोखिम में डालने जैसा था।

सुरेश ने पेश की हिम्मत की मिसाल

मुश्किल की इस घड़ी में मलकौता निवासी सुरेश कुमार ने अदम्य साहस और इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दूल्हे को अपनी पीठ पर उठाया और उफनते नाले को पार करवाकर उसे सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाया। सुरेश के इस साहसिक कदम ने दूल्हे की जान को संभावित खतरे से बचाया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने उनके हौसले की सराहना की।

सामने आया वीडियो

रात के अंधेरे में हुई यह पूरी घटना मंजु क्षत्रिय नाम के व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर ली। सामने आए दृश्य नाले के विकराल रूप और उस दौरान पैदा हुए खतरे को बयां कर रहे हैं।

उजागर हुई पुरानी समस्या

घटना ने बडग्राम पंचायत के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या को भी एक बार फिर उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पलानी नाले पर स्थायी पुल न होने के कारण बरसात के दौरान आवाजाही बेहद जोखिम भरी हो जाती है। बादल फटने जैसी घटनाओं में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। ग्रामीण लंबे समय से नाले पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, ताकि आपदा के समय किसी की जान खतरे में न पड़े।

हिमाचल में भारी बारिश से 109 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में रविवार को भारी बारिश के कारण 109 सड़कें बंद कर दी गई हैं। शनिवार शाम से कांगड़ा जिले के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में धर्मशाला में सबसे अधिक 126.3 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद पालमपुर में 55 मिलीमीटर और कांगड़ा में 34.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, मंडी में 43, कुल्लू में 33, सिरमौर में आठ, शिमला में सात, चंबा और कांगड़ा में छह-छह, ऊना में चार और लाहौल-स्पीति में दो सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को राज्य के चार जिलों में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश की संभावना के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मंगलवार को ऊना, चंबा और कांगड़ा जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। हिमाचल में इस महीने बारिश से जमकर तबाही हुई है।

(चंबा से सुभाष महाजन की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

हिमाचल प्रदेश से आई दर्दनाक हादसे की खबर, चंबा में गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here