Home वायरल बारिश से जलमग्न हुआ इलाका तो लोग स्विमिंग पूल की तरह लेने...

बारिश से जलमग्न हुआ इलाका तो लोग स्विमिंग पूल की तरह लेने लगे मजे, Video हो रहा है खूब वायरल

22
0

[ad_1]

आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ गलत, अच्छा, अतरंगी, अजीब या फिर हैरान करने वाला नजारा दिखता है तो लोग तुरंत ही अपना फोन निकालते हैं और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया की गलियों तक पहुंचा देते हैं। वहीं से कई सारे वीडियो वायरल हो जाते हैं लेकिन वायरल वही कंटेंट होते हैं जो सबसे हटके होते हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार दिखता है या फिर लोगों ने कभी सोचा नहीं होता है कि वो कुछ ऐसा देखेंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिख गया?

अभी बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिल रहा है और इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो सबसे हटके है। अभी वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक इलाके में बारिश के बाद काफी पानी भर गया है। अब ऐसी स्थिति में तो लोग परेशान होते हैं मगर वायरल वीडियो में दिखता है कि लोग यहां पर मजे ले रहे हैं। लोग इस तरह से मजे  ले रहे हैं जैसे वो स्विमिंग पूल में उतरे हुए हैं। अब यह वीडियो कहां का है, यह तो नहीं पता मगर अभी काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘भारत नए लोगों के लिए आसान जगह नहीं है। बारिश के बाद सड़कें पानी से भर गईं और लोग इसे वॉटर पार्क की तरह ले रहे हैं।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- आपदा को अवसर में बदल दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- गंवार गंवार ही रहेंगे भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- नाले का शुद्ध पानी मिक्स है इसमें। चौथे यूजर ने लिखा- शुद्ध देहातीपना है। एक और यूजर ने लिखा- आपदा में मौज मस्ती।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पहाड़ों पर गए पति ने किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी किए कमेंट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here