Home बिहार बिहार की सड़कों पर फिर शर्मनाक हरकत! जमुई के बाद समस्तीपुर में...

बिहार की सड़कों पर फिर शर्मनाक हरकत! जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता, 4 गिरफ्तार

20
0

[ad_1]

बिहार से एक और शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जमुई के बाद अब समस्तीपुर में एक लड़की के साथ अभद्रता हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंह से जुड़े इस वीडियो में कुछ युवक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी।

वायरल वीडियो के आधार पर 4 गिरफ्तार

पुलिस टीम ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। कर्पूरीग्राम थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि जगतसिंहपुर बांध इलाके में दिनदहाड़े कुछ लोगों के एक समूह द्वारा एक लड़की को परेशान करने का वीडियो वायरल होने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और FIR दर्ज की गई है।

मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Image Source : X/@BIHAR_POLICEमामले में चार आरोपी गिरफ्तार

जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब का है और उसमें दिखाई दे रही घटना की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर घटना को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वीडियो की तारीख, घटना की पूरी पृष्ठभूमि और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जमुई मामले में एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी गिफ्तार

इससे पहले, बिहार के जमुई से ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां नाबालिग लड़के और लड़की के साथ कुछ लोगों ने सड़क पर सरेआम बदसलूकी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा गया कि छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। छात्रा बैड टच की शिकार हो रही है। वहीं, छात्र युवकों के समूह से छात्रा को बचाने की कोशिश कर रहा है। यह घटना 19 सितंबर की बताई गई। मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इनमें पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। इसके अलावा तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

(रिपोर्ट- सुनील कुमार)

ये भी पढ़ें- पोस्टर में अखिलेश यादव को बना दिया भगवान कृष्ण, खुद सुदामा बन गए सपा नेता; तस्वीर हुई वायरल

झारखंड के जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here