[ad_1]
सहरसा: बिहार के सहरसा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से मौके पर हड़कंप मच गया।
क्या है पूरा मामला?
सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर के सरडीहा गांव के मध्य टोला में अचानक 100 से भी लोगों को उल्टी दस्त की समस्या हो गई और वह बीमार पड़ गए। अचानक गांव में दर्जनों लोगों के बीमार पड़ने की खबर से गांव में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है।
बीमार पड़ने वालों में महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अनुमंडल अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर के चिकित्सा पदाधिकारी को दी, जिसके बाद मेडिकल की टीम गांव पहुंचकर लोगों का उपचार कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गांव में गुरुवार की संध्या में सत्यनारायण भगवान का पूजा का प्रसाद ग्रहण करने के बाद दूसरे दिन लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, तब तक इलाके में दर्जनों की संख्या में लोगों को अचानक उल्टी दस्त होने लगे। स्थिति बिगड़ने के बाद लोग बीमार पड़ने लगे। मौके पर पहुंची मेडिकल की टीम घर-घर जाकर लोगों का उपचार करने में जुटी है। वहीं कुछ लोग गांव से बाहर अपना इलाज करवा रहे हैं। (रिपोर्ट- संजीव कुमार)
कॉपी अपडेट हो रही है..
[ad_2]
Source link















