Home वायरल बीच सड़क कुछ इस तरह दिखा शख्स कि Video हो गया वायरल,...

बीच सड़क कुछ इस तरह दिखा शख्स कि Video हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

23
0

[ad_1]

हर दिन सोशल मीडिया पर लोग कुछ देर तो बिता ही लेते हैं। लोगों को जब भी समय मिलता है, वो तुरंत सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं और वहां कुछ देर स्क्रोलिंग में बिताते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया यूजर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर रोज कई सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वीडियो या फोटो वायरल भी हो जाते हैं जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अतरंगी हरकतें समेत कई चीजें होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ अतरंगी ही नजर आया। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क पर कुछ पड़ा हुआ है मगर जैसे ही कैमरा पास में जाता है, सब कुछ बदल जाता है। कैमरे के पास जाने पर पता चलता है कि सड़क पर कुछ गिरा हुआ नहीं है बल्कि एक सांड लेटा हुआ है और इससे भी ज्यादा हैरानी तब होती है जब नजर आता है कि एक आदमी उसके पेट पर आराम से लेटा हुआ है जैसे वो किसी सड़क पर नहीं बल्कि अपने बेडरूम में है और उसने बैल के पेट पर नहीं, अपने तकिए पर सिर रखा हुआ है। यह नजारा कहां का है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘सड़क पर एक बैल की गोद में सोता हुआ आदमी।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- लोग कहते हैं कि इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है, उसके पीछे कारण हैं, मैं मान गया। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ने सड़क पर सबसे बढ़िया तकिया खोज लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- दारू की ताकत। चौथे यूजर ने लिखा- इंक्रेडिबल भारत। चौथे यूजर ने लिखा- देसी दारू का कमाल। पांचवें यूजर ने लिखा- नशा करने के बाद आदमी कुछ ज्यादा हिम्मत वाला हो जाता है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये सीढ़ी किसी अजूबे से कम नहीं है, वायरल हो रहा Video जरा आप भी देखिए



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here