Home मनोरंजन मंत्री ने मराठी बोलने को कहा तो संजय दत्त ने किया इनकार,...

मंत्री ने मराठी बोलने को कहा तो संजय दत्त ने किया इनकार, बोले- 6 साल जेल में रहा, तब भी नहीं सीख पाया

22
0

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपने बेबाक और मस्तीभरे अंदाज से नेटिजन्स का ध्यान खींच रहे हैं. अभिनेता महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के साथ स्टेज पर मौजूद थे. इसी दौरान मंत्री ने संजय से मराठी में बोलने के लिए कहा. हालांकि, बॉलीवुड स्टार ने खुद पर ही मजाक करते हुए बड़े ही स्मार्ट अंदाज में बात को तुरंत दूसरी तरफ मोड़ दिया.

मराठी बोलने पर क्या बोले संजय दत्त

प्रताप सरनाईक कहते हैं, ''आजकल मैं सबको मराठी सिखा रहा हूं. तो मैंने सोचा कि संजय दत्त से भी मराठी में बात करवाते हैं. वह हिंदी में बोलते हैं, लेकिन हम सब मराठी समझते हैं.'' संजय दत्त फिर माइक लेते हैं और जवाब देते हैं, "प्रताप भाई… मैं 6 साल यरवदा जेल में रहा. तब भी मराठी नहीं सीख पाया. मैं थोड़ा सीखा था." इसके बाद अभिनेता ने सरनाइक को अपना पुराना दोस्त और भाई बताते हुए उनके गले में हाथ डाला और कहा, "मैं प्रताप भाई का आभारी हूं कि मुझे यहां बुलाया. हमारा रिश्ता बहुत पुराना है, 25 साल हो गए हैं." मंच पर हुई इस बातचीत से हंसी का माहौल बन गया, जिसके बाद एक्टर ने भाषा संबंधी रिक्वेस्ट को दरकिनार करते हुए मंत्री जी को धन्यवाद दिया, जिन्हें उन्होंने अपना पुराना दोस्त और भाई बताया.

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने गले लगाकर यूं संजय दत्त पर लुटाया प्यार… पत्नी मान्यता ने 3 शब्दों में बयां की सालों पुरानी दोस्ती

संजय दत्त का वर्कफ्रंट

संजय दत्त अरबी फिल्म '7 डॉग्स' में एक कैमियो रोल में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी. उनकी आखिरी रिलीज निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की राजनीतिक ड्रामा आखिरी सवाल (2026) थी. फिल्म में अभिनेता नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, त्रिधा चौधरी और समीरा रेड्डी भी प्रमुख भूमिकाओं में थे. मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. आखिरी सवाल में संजय दत्त ने प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी का किरदार निभाया है. वह एक सम्मानित शिक्षक और अकादमिक हैं, जो अपने सिद्धांतों को लेकर काफी सख्त हैं. 

ये भी पढ़ें: Munna Bhai 3: संजय दत्त ने राजू हिरानी को बंदूक की नोक पर रखा है… ‘मुन्ना भाई 3’ पर अरशद वारसी का बड़ा अपडेट

The post मंत्री ने मराठी बोलने को कहा तो संजय दत्त ने किया इनकार, बोले- 6 साल जेल में रहा, तब भी नहीं सीख पाया appeared first on Prabhat Khabar.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here