Home वायरल यूपी: पुलिस अधिकारी के अलग अंदाज का VIDEO वायरल, CO ने बैलगाड़ी...

यूपी: पुलिस अधिकारी के अलग अंदाज का VIDEO वायरल, CO ने बैलगाड़ी हांकी और दिया संदेश

16
0

[ad_1]

महोबा: यूपी के महोबा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया। यहां एक पुलिस अधिकारी ने पेट्रोल-डीजल की बचत करने का संदेश देने के लिए अनोखा रास्ता निकाला और बैलगाड़ी हांकी। सीओ रविकांत गौड़ का बैलगाड़ी हांकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

महोबा में सीओ रविकांत गौड़ ने बैलगाड़ी हांक कर आमजनों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसान, पेट्रोल-डीजल की बचत करें और कृषि कार्यों में बैलगाड़ी का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि पुराने समय में बैलों के माध्यम से दर्जनों कृषि संबंधित कार्य किए जाते थे। 

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में आज भी खेती के लिए बैलगाड़ियों का उपयोग किया जाता है। एक समय बैलगाड़ी ही गांव की परिवहन सेवा होती थी। बैलगाड़ी हांकते सीओ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिले के कुलपहाड़ तहसील में सीओ रविकांत गौड़ तैनात हैं। 

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने देश से अपील की थी कि ईंधन की बचत करें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। उनकी इस अपील के बाद बीजेपी के कई राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों ने अपनी कारों का काफिला छोटा कर दिया था और कई नेता पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करते हुए दिखे थे। इसके बाद देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के मामले बढ़ने लगे थे और बड़े-बड़े लोग ईंधन की बचत की बात अपने आचरण में उतारकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिखे थे।

ऐसे में सीओ रविकांत गौड़ की मुहिम को भी ईंधन बचाने की इसी पहल से जोड़कर देखा जा रहा है। सीओ का कहना है कि ईंधन की बचत करने से सभी को लाभ पहुंचेगा। 

बता दें कि जब पीएम मोदी ने देश से ईंधन बचाने की अपील की थी तो खुद उनका काफिला भी छोटा कर दिया गया था। ये देश के लिए एक बड़ा संदेश था। (रिपोर्ट- शांतनु सोनी)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here